मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

Famous Actor Dinyar Contractor Died At Age Of 79 Due To Illness
मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक
मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन, पीएम मोदी ने जताया शोक

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मशहूर एक्टर दिनयार कॉन्ट्रेक्टर का निधन हो गया है। उनकी उम्र 79 साल थी। बुढ़ापे के कारण दिनयार कई बीमारियों के शिकार थे। बुधवार को उन्होंने अपने जीवन की अंतिम सांसे लीं। उनके निधन की खबर सुनकर पूरा बॉलीवुड हैरान है। इतना ही नहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने भी उनके निधन पर शोक जताया। आज शाम 3:30 बजे मुंबई के वर्ली प्रेयर हॉल में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

[removed][removed]

दिनयार के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की। कैप्शन में लिखा कि पद्मश्री श्री दिनयार कॉन्ट्रैक्टर बहुत खास थे क्योंकि उन्होंने दुनिया में बेशुमार खुशियां लुटाईं। उनकी वर्सेटाइल एक्टिंग से कई चेहरों पर स्माइल आई। चाहे वा थिएटर हो, टीवी या फिल्में उन्होंने हर माध्यम में कमाल का काम किया। उनके निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। उनके परिवार और चाहने वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

दिनयार कॉन्ट्रैक्टर ने "बाजीगर", "खिलाड़ी", "बादशाह" और "36 चाइना टाउन" जैसी कई मशहूर फिल्मों में काम किया था। उन्होंने कई पॉप्युलर टीवी शोज भी किए थे। दिनयार ने अपने एक्टिंग कॅरियर की शुरुआत साल 1966 में की थी। वे एक बहुत अच्छे ​थिएटर आर्टिस्ट थे। वह मुख्य तौर पर गुजराती और हिंदी नाटकों में भाग लेते थे। थिएटर के बाद ही दिनयार फिल्मों और नाटकों में नजर आए। अपनी बेहतरीन अदाकारी के चलते उन्होंने कई अवॉर्ड भी जीते हैं। साल 2019 में उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के हाथों से पद्मश्री अवॉर्ड से नवाजा गया। 

Created On :   5 Jun 2019 7:41 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story