सेलेब्स ऑन सोशल मीडिया: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं पेरेंट्स, एक्ट्रेस क्यूट पोस्ट कर प्रेग्नेंसी की अनाउंस

- परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा बनने वाले हैं पेरेंट्स
- एक्ट्रेस क्यूट पोस्ट कर प्रेग्नेंसी की अनाउंस
डिजिटल डेस्क, मुंबई। मनोरंजन जगत से एक गुड न्यूज सामने आ रही है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के घर पर किलकारियां गूजने वाली है। परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा पेरेंट्स बनने वाले हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर एक खुशखबरी को सभी के साथ शेयर किया है और एक क्यूट सी तस्वीर भी शेयर की है। साथ ही एक प्यारा का कैप्शन भी लिखा है। इस खबर को सुनने के बाद कपल के फैंस और सेलेब्स बेहद ही खुश हैं और उन्हें बधाईंया दे रहे हैं।
परिणीति चोपड़ा ने प्रेग्नेंसी की अनाउंस
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्डा के घर खुशियां आने वाली है। दरअसल कपल पेरेंट्स बनने वाले हैं कपल ने इंस्टाग्राम पर प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। पोस्ट में एक खूबसूरत केक शेयर किया है जिस पर 1+1=3 लिखा है और उसके नीचे छोटे-छोटे पैर छपे हैं। इसके साथ ही, उन्होंने एक दूसरे का हाथ थामे हुए चलते हुए एक वीडियो भी शेयर किया है। पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, "हमारा छोटा सा यूनिवर्स.. अपने रास्ते पर है असीम आशीर्वाद।"
फैंस और सेलेब्स दे रहे कपल को बधाईंया
रिणीति और राघव ने प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की वैसे ही उनके फैंस और तमाम सेलेब्स ने उनकी पोस्ट के कमेंट सेक्शन में बधाई देनी शुरू कर दी है। कपल को इस गुड न्यूज के लिए मुबारकबाद देते हुए सोनम कपूर ने लिखा, "बधाई हो डार्लिंग," वहीं अनन्या पांडे ने लिखा, "ओह बधाई परी।"इनके अलावा भी कई और सेलेब्स ने जोड़े को बधाई दी है।
Created On :   25 Aug 2025 12:34 PM IST