संजय गुप्ता ने की अभिनेत्री काजल अग्रवाल की तारीफ, जानिए क्यों?

Filmmaker Sanjay Gupta Has Praised Actress Kajal Aggarwal
संजय गुप्ता ने की अभिनेत्री काजल अग्रवाल की तारीफ, जानिए क्यों?
संजय गुप्ता ने की अभिनेत्री काजल अग्रवाल की तारीफ, जानिए क्यों?

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। फिल्मकार संजय गुप्ता ने अभिनेत्री काजल अग्रवाल की सराहना की है, जो उनकी अगली फिल्म मुंबई सागा में जॉन अब्राहम के विपरीत नजर आएंगी। अपनी फिल्म के किरदारों को लेकर संजय ने कहा कि जिस तरह की कल्पना की गई है ठीक उसी तरह से जब कलाकार किरदारों को जीवंत करते हैं तो उसे देखकर अच्छा लगता है।

संजय ने गुरुवार को ट्वीट करते हुए कहा कि बेहतरीन और जिंदादिल अभिनेत्री काजल अग्रवाल के साथ कल शूटिंग की क्योंकि वह मुंबई सागा में जॉन अब्राहम के विपरीत लीड एक्ट्रेस हैं। जिस तरीके से हमने उनकी कल्पना की है। ठीक उसी तरीके से जब कलाकार किरदारों में जान लाते हैं तो काफी अच्छा लगता है।

मुंबई सागा 80 व 90 के दशक पर आधारित एक गैंगस्टर ड्रामा है। इसमें जॉन अब्राहम, जैकी श्रॉफ और सुनील शेट्टी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म में प्रतीक बब्बर, बुलशन ग्रोवर, रोहित रॉय और अमोल गुप्ते भी हैं। यह फिल्म अगले साल 19 जून को रिलीज होगी।

--आईएएनएस

Created On :   29 Aug 2019 10:10 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story