कारगिल गर्ल: रिलीज हुआ फिल्म का पहला लुक, प्लेन उड़ाते नजर आ रहीं जाहन्वी

कारगिल गर्ल: रिलीज हुआ फिल्म का पहला लुक, प्लेन उड़ाते नजर आ रहीं जाहन्वी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। जाहन्वी कपूर स्टारर फिल्म "कारगिल गर्ल" का पहला लुक रिलीज हो चुका है। जाहन्वी ने सोशल मीडिया पर अपने पहले लुक की तस्वीरें शेयर की है। पहली तस्वीर में जाहन्वी कागज का प्लेन उड़ाते नजर आ रही हैं। दूसरी तस्वीर में वे  एयरफोर्स अफसर की ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं तीसरी तस्वीर में जाहन्वी अपने ​पिता पंकज त्रिपाठी के लगे लगते हुए नजर आ रही हैं। बता दें यह फिल्म देश की पहली महिला आईएएफ पायलट गुंजन सक्सेना की बायोपिक है, जिसमें जाहन्वी गुंजन सक्सेना के रोल में हैं। 

अपनी फिल्म की तस्वीरों को शेयर करते हुए जाहन्वी ने बताया कि यह फिल्म साल 2020 में 13 मार्च को रिलीज होगी। बता दें धड़क के बाद यह जाहन्वी की दूसरी फिल्म है। फिल्म में जाह्नवी कपूर के अलावा इस फिल्म में अंगद बेदी भी हैं। इस फिल्म में अंगद जाह्नवी कपूर के भाई का किरदार निभा रहे हैं।

आपको बता दें, साल 1999 में "कारगिल वॉर" के दौरान गुंजन सक्सेना ने घायलों को बचाने का जिम्मा लिया था। गुंजन सक्सेना और उनकी साथी श्री विद्या को कश्मीर के उस क्षेत्र में भेजा गया था जहां पाकिस्तानी सैनिक भारत के सैनिकों पर गोलियों से हमला कर रहे थे। गुंजन सक्सेना बिल्कुल भी घबराईं नहीं और बिना हथियार कई जवानों को सुरक्षित निकाला था। इस बहादुरी के लिए गुंजन सक्सेना को शौर्य पुरस्कार से नवाजा गया था। 

Created On :   29 Aug 2019 7:06 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story