देखिए स्लिम ट्रिम और हेल्दी बोनी कपूर, 12 किलो कम किया वजन

Jhanvi Feel Proud On Boney Kapoor Because He Lose 12 KG Weight
देखिए स्लिम ट्रिम और हेल्दी बोनी कपूर, 12 किलो कम किया वजन
देखिए स्लिम ट्रिम और हेल्दी बोनी कपूर, 12 किलो कम किया वजन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में बोनी कपूर भी शरीक हुए थे। इस दौरान उनकी कुछ तस्वीरें सामने आईं, जिनमें उनका अलग ही अंदाज देखने को मिला। शपथ समारोह में बोनी ने ​ब्लैक कलर का सूट पहना था और वे काफी स्लिम नजर आ रहे थे। उन्हें देखकर समझ आ रहा था कि उन्होंने अपना वजन कम कर लिया है। 

बोनी की बेटी जाहन्वी कपूर ने इस बात की पुष्टि की। जाहन्वी ने सोशल मीडिया पर अपने पिता का फोटो शेयर किया और कैप्शन में लिखा कि "पापा ने 12 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। स्लिम ट्रिम और हेल्दी... आप पर गर्व है।" 

बता दें करीब डेढ़ साल पहले 24 फरवरी को बोनी कपूर की पत्नी श्री देवी का निधन हो गया था। तब से वे अकेले ही अपनी दोनों बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। श्रीदेवी के जाने से उनको गहरा सदमा लगा था, लेकिन इन तस्वीरों से जाहिर है कि अब बोनी की जिंदगी पटरी पर लौट रही है। वे अपनी हेल्थ को लेकर सजग हो गए हैं। 

कुछ समय पहले बोनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ऐसा कोई पल नहीं है जब मैं श्रीदेवी को याद नहीं करता या उनकी याद नहीं आती। 
इसके अलावा बोनी कपूर ने श्रीदेवी की फिल्म "मिस्टर इंडिया" का सीक्वल बनाने का एलान किया है। बोनी कपूर के मुश्किल वक्त में बेटे अर्जुन कपूर ने उनका बहुत साथ दिया। साथ ही अर्जुन की बहन अंशुला ने भी जाहन्वी और खुशी को संभाला। 

अर्जुन कपूर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने एक व्हाट्स ऐप ग्रुप में उनके चारों बच्चे अंशुला, जाह्नवी, खुशी और पिता बोनी कपूर को ऐड किया है। इसमें बोनी कपूर काफी एक्टिव रहते हैं। वो अपनी तस्वीरें ग्रुप पर शेयर करते रहते हैं। इस तरह से बोनी अपने चारों बच्चों के साथ घुलने-मिलने की कोशिश कर रहे हैं।

Created On :   31 May 2019 10:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story