कलंक रिव्यू: फिल्म को देखकर ऐसा रहा सेलेब्स और दर्शकों का रिएक्शन

Kalank Movie Review: Bollywood Celebs Said First Class Movie
कलंक रिव्यू: फिल्म को देखकर ऐसा रहा सेलेब्स और दर्शकों का रिएक्शन
कलंक रिव्यू: फिल्म को देखकर ऐसा रहा सेलेब्स और दर्शकों का रिएक्शन

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। मल्टीस्टारर फिल्म कलंक सिनेमा घरों में रिलीज हो गई है। फिल्म में आयिला भट्ट, वरुण धवन, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, आदित्य रॉय कपूर, सोनाक्षी सिन्हा ने ​महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह फिल्म करन जौहर की ​ड्रीम फिल्म थी, जिसका सपना उनके पिता यश जौहर ने देखा था। यह एक पीरियड ड्रामा फिल्म है। इसे 1940 के बैकड्रॉप पर बनाया गया है। बॉलीवुड सेलेब्स ने फिल्म देखने के बाद इसे काफी अच्छा रिस्पांस दिया है। 


फिल्ममेकर मिलाप ने कलंक को बेहतरीन बताया है। उन्होंने लिखा- ""कलंक एक एपिक कहानी है। अभिषेक वर्मन का विजन विशाल है। वरुण धवन एक्स्ट्रा ऑडिनरी हैं। एकदम फर्स्ट क्लास। आलिया दिव्य हैं। आदित्य प्रतिभाशाली हैं, सोनाक्षी आपका दिल जीतती और तोड़ती हैं। करण जौहर, साजिद भाई, फॉक्स स्टार स्टूडियो क्या दिलदार प्रोड्यूसर्स हैं।""

 

डायरेक्टर शशांक खेतान ने लिखा- ""कलंक एक विजुअल ट्रीट है। ब्यूटीफुल और सिनेमैटिक। सोनाक्षी लवली कैमियो में अच्छी लगी हैं। आदित्य बेहतरीन लगे हैं। अभिषेक वर्मन ने सुपर काम किया है।"" दूसरे ट्वीट में शशांक ने लिखा- कलंक में आलिया भट्ट और वरुण धवन शानदार हैं। उनकी आंखें 1000 बातें बोलती हैं। उनकी केमिस्ट्री जबरदस्त है. चाहे वो लव हो या लॉस, वे हर चीज को मैजिक में बदल देते हैं।

 

हितेन तेजवानी ने लिखा कलंक में वरुण धवन की पॉवर पैक्ड परफॉर्मेंस आपका दिल जीत लेगी। शानदार मेरे दोस्त। तुम जफर के रोल में बेहतरीन लगे हो। इस फिल्म को मिस ना करें।


वहीं सोशल मीडिया पर यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा- कलंक मैजिकल है। आलिया आप एक अद्भुत अभिनेत्री हैं। वरुण धवन आपने जफर के रोल में किस कदर खून, पसीना बहाया है ये आउटस्टैंडिंग है। आदित्य और कुणाल खेमू का अच्छा काम।

 

एक दूसरे यूजर ने मूवी को अमेजिंग बताया है। लोग कलंक के ग्रैंड विजुअल्स और ग्लोरियस परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं। वरुण धवन और आलिया भट्ट के काम को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं।

Created On :   17 April 2019 4:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story