बेटे तैमूर के बर्थ-डे पर अम्मा करीना कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, एक्ट्रेस मौसी और बुआ ने भी दी शुभकामनाएं 

बेटे तैमूर के बर्थ-डे पर अम्मा करीना कपूर ने लिखा इमोशनल पोस्ट, एक्ट्रेस मौसी और बुआ ने भी दी शुभकामनाएं 

डिजिटल डेस्क (भोपाल)।  एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही दूसरे बच्चे की मां बनने वाली हैं। लेकिन एक्ट्रेस की तरह ही उनका बेटा तैमूर किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। मीडिया में तैमूर  छाया रहता है। तैमूर  इतने क्यूट हैं कि करीना की तस्वीर फोटोग्राफर फले ही लेना भूल जाए, लेकिन तैमूर  को कैमरे में कैद करना बंद नहीं करते। कई बार सैफ अली खान इस बात पर नाराजगी भी जता चुके हैं, लेकिन मीडिया के लोग कहा मानने वाले हैं, क्योंकि तैमूर  को चाहने वालों की फैंन फ्लोइंग बहुत लंबी हो गई है।  

करीना कपूर के लाड़ले तैमूर  आज चार साल के हो गए हैं। करीना ने तेमूर की एक तस्वीर शेयर करते हुए मां का बेटे के नाम एक इमोशनल पोस्ट किया है। करीना लिखती हैं कि "मेरा बच्चा ... मैं बहुत खुश हूं कि आपके पास ऐसा दृढ़ संकल्प, समर्पण है और आप जो करना चाहते हैं उस पर ध्यान केंद्रित करें। तस्वीर में आप चारा उठा रहे हैं और गाय को खिला रहे है। ...  मेरे मेहनती बच्चे भगवान आपको  आशीर्वाद दें, लेकिन जिंदगी के रास्ते में, बर्फ का स्वाद लेना मत भूलना, फूल तोढ़ना, ऊपर और नीचे कूदना, पेड़ों पर चढ़ना और हां अपने सभी केक खाना। अपने सपनों का पूरा करें और अपने जीवन में सब कुछ करें जो आपको मुस्कुान दे। कोई भी कभी भी आपको अपनी अम्मा से ज्यादा प्यार नहीं करेगा...हैप्पी बर्थडे बेटा ... माई टिम..."। 

इस बीच, तैमूर की मौसी करिश्मा कपूर और बुआ सोहा अली खान ने भी उनके चौथे जन्मदिन पर उन्हें विश किया। सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया नामी केमू की एक तस्वीर तैमूर के साथ पोस्ट की और उन्होंने लिखा: "हेप्पी बर्थ-डे टिम टिम। मेरे बड़े भाई - आज और हमेशा के लिए।" 

करीना ने बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान से 2012 में शादी की थी। इस कपल को उनके प्रशंसक सैफिना कहते हैं। करीना ने अपने पहले बच्चे तैमूर को 2016 में जन्म दिया था। अब वे दूसरे बच्चे का स्वागत करने वालीं हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर अपने बेबी बंप की तस्वीरें साझा करती रहती हैं।

करीना और सैफ ने 12 अगस्त को घोषणा की थी कि वे दूसरे बच्चे के मां-बाप बनने वाले हैं। अभिनेत्री ने हाल ही में दिल्ली में आमिर खान की आगामी फिल्म लाल सिंह चड्ढा के लिए अपनी शूटिंग पूरी की है।

Created On :   20 Dec 2020 7:24 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story