फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज, 'लिटिल मास्टर' के रूप में ताहिर का लुक हिट

फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज, 'लिटिल मास्टर' के रूप में ताहिर का लुक हिट

डिजिटल डेस्क, मुंबई। निर्देशक कबीर खान की फिल्म 83 का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस पोस्टर में सुनिल गावस्कर का किरदार निभा रहे एक्टर ताहिर राज भसीन परफेक्ट नजर आ रहे हैं। कबीर खान ने इंस्टाग्राम पर सुनील गावस्कर का लुक साझा करते हुए लिखा कि, "वर्ल्ड कप में एंटर करते हुए, ये बस एक ही आदमी थे, जिनसे वेस्ट इंडीज पेसर्स डरते थे। पेश है कपिल देव के पहले शैतान और भारत के लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर।"

पूर्व क्रिकेटर सुनील गावस्कर के लुक को निर्माताओं ने काफी हद तक सेम रखने की कोशिश की है। बता दें कि, फिल्म में रणवीर सिंह को हूबहू कपिल देव जैसा लुक दिया गया है। फिल्म से कपिल देव का लुक पहले ही जारी हो चुका है। खुद कपिल देव ने भी रणवीर के लुक की तारीफ की थी। कबीर खान निर्देशित 83 साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत की जीत पर आधारित है।

रियल लाइफ कपल ने फिल्म में निभाया है पति-पत्नी का किरदार
फिल्म में रणवीर सिंह और ताहिर राज भसीन के अलावा मोहिंदर अमरनाथ के रूप में साकिब सलीम, संदीप पाटिल के रूप में चिराग पाटिल, जबकि दीपिका पादुकोण फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी की भूमिका में एक कैमियो अवतार में नजर आएंगी। फिल्म 10 अप्रैल 2020 में हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया जाएगा। यह रणवीर सिंह और निर्देशक कबीर खान दोनों की पहली फिल्म है।

Created On :   11 Jan 2020 1:01 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story