राम गोपाल वर्मा ने किया इस लड़की के साथ बेसूध होकर डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

Video Viral राम गोपाल वर्मा ने किया इस लड़की के साथ बेसूध होकर डांस, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक राम गोपाल वर्मा अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में रहते है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ। दरअसल, राम गोपाल वर्मा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो इनाया सुल्ताना के साथ बेसूध होकर डांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को देखकर लोग उन्हें लगातार ट्रोल भी कर रहे है। वहीं राम गोपाल वर्मा ने भी इस वीडियो को अपने ट्वीटर हैंडल से शेयर करते हुए कहा कि, इसमें वो लड़की के साथ डांस नहीं कर रहे है।

राम गोपाल वर्मा ने एक सोशल मीडिया यूजर के ट्वीट को को रीट्वीट करते हुए लिखा, "मैं एक बार फिर स्पष्ट करना चाहता हूं कि इस वीडियो में दिखने वाला लड़का मैं नहीं हूं और लाल रंग की लड़की नहीं है @inaya_sultana और मैं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन की शपथ लेता हूं" हालांकि, इस बात में कितनी सच्चाई है ये बात तो अब तक साफ नहीं हो पाई है। 

 

Created On :   24 Aug 2021 9:47 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story