सलमान को नहीं है शादी पर विश्वास, फैंस छोड़ दे उनकी शादी की उम्मीद

Salman Khan Dont Trust On Indian Marriage, He Dont Want To Marry
सलमान को नहीं है शादी पर विश्वास, फैंस छोड़ दे उनकी शादी की उम्मीद
सलमान को नहीं है शादी पर विश्वास, फैंस छोड़ दे उनकी शादी की उम्मीद

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान खान की शादी... एक नेशनल मुद्दा बन चुकी है। हर प्रेस मीटिंग में उनसे यह सवाल जरुर किया जाता है कि ""वह शादी कब करेंगे।"" उनके फैंस लंबे समय से उनकी शादी का इंतजार कर रहे हैं। इसके बावजूद सलमान ने इसमें कभी दिलचस्पी नहीं दिखाई। हालही में सलमान ने अपनी शादी को लेकर एक ऐसी बात कह दी, जिससे उनके फैंस का दिल टूट सकता है। 

सलमान ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें शादी पर भरोसा नहीं है। उनके लिए शादी एक खत्म हो रही प्रथा की तरह है। सलमान ने शादी के बारे में बेबाकी से जवाब देते हुए कहा कि ""मुझे शादी जैसी संस्था में विश्वास नहीं है। बीते समय के साथ समाज से शादी का कॉन्सेप्ट कम होते जा रहा है।""  सलमान ने बताया कि वे सिर्फ दोस्ती पर विश्वास करते हैं। वहीं सलमान से जब पापा बनने वाली बात पर सवाल किया गया। तब सलमान ने कहा कि जब ये सब होना होगा ये होगा। 

सूत्रों की माने तो सलमान खान जल्द ही सरॉगसी के जरिये पापा बनने की प्लानिंग कर रहे हैं। सलमान बच्चों से बहुत प्यार करते हैं और यह बात किसी से​ छिपी नहीं हैं। अक्सर वे अपने भतीजे आहिल के साथ भी वक्त गुजारते नजर आते हैं। सलमान ने तो अपनी शादी को लेकर यह तक कह दिया था कि वे शादी करेंगे तो सिर्फ एक और दो बच्चों की खातिर। 

अगर ऐसा होता है तो सरॉगसी के जरिए पिता बनने वाले सलमान सिर्फ अकेले नहीं है। इसके पहले भी शाहरुख खान, आमिर खान, करण जौहर, एकता कपूर और तुषार कपूर जैसे सितारे सरॉगसी के जरिए पैरेट्स बन चुके हैं। शायद इसी वजह से सलमान भी सरॉगसी के बारे में सोच रहें हो। वैसे अभी तक सलमान ने इस बात की पुष्टि नहीं की है। 

सलमान की फिल्म भारत 5 जून को ईद के दिन रिलीज होने वाली है। फिल्म को लेकर दर्शकों में अच्छा खासा बज बना हुआ है। उम्मीद है फिल्म पहले दिन 40 से 50 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। 
 

Created On :   4 Jun 2019 9:15 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story