नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा का गाना सुन श्रीलंकन फैंस भी हुए खुश, अप्सरा बनी नोरा फतेही ने लूट लिया फैंस का दिल

नोरा-सिद्धार्थ की सिजलिंग केमिस्ट्री नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा का गाना सुन श्रीलंकन फैंस भी हुए खुश, अप्सरा बनी नोरा फतेही ने लूट लिया फैंस का दिल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सिद्धार्थ मल्होत्रा की अपकमिंग फिल्म थैंक गॉड का नया गाना मानिके आज रिलीज हुआ। सिद्धार्थ और नोरा की जोड़ी वाले इस गाने का इंतजार फैंस लंबे समय से कर रहे थे। इस गाने को सुनने के लिए भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश श्रीलंका के लोग भी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। 

श्रीलंकन सिंगर योहानी के गाने ने मचाया तहलका

टी-सीरीज पर रिलीज हुए इस गाने का ओरिजिनल नाम मानिके मागे हिथे है। इसी गाने से श्रीलंका की सिंगर योहानी रातों-रात इंटरनेट पर छा गई थी। अब योहानी ने फिल्म थैंक गॉड के लिए इसी गाने को हिंदी वर्जन में गाया है। जिसकी वजह से इस गाने को भारत ही नहीं बल्कि पड़ोसी देश श्रीलंका में भी काफी पसंद किया जा रहा है।  

गाने में अप्सरा बन डांस कर रही हैं नोरा 

मानिके गाने में अप्सरा बनी नोरा फतेही और सिद्धार्थ मल्होत्रा साथ में डांस करते दिखाई दे रहे हैं। गाने की शुरुआत में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन दिखाई देते हैं। अजय, सिद्धार्थ से कहते हैं- लस्ट, वासना और काम ऐसी कमजोरी है, जो हर मर्द में होती है। इसे तुम्हें कंट्रोल करना है। इतना कहने के बाद अजय अप्सरा का रुप लिए नोरा को सिद्धार्थ के सामने लाते हैं। नोरा को अप्सरा के रुप में सिद्धार्थ देखते रहे जाते है, इसके बाद दोनों साथ में डांस करने लगते हैं। गाने में दोनों की जोड़ी कमाल की लग रही है, दोनों की केमिस्ट्री काफी सिजलिंग है। इसके साथ ही जुबिन और योहानी की आवाज ने गाने में अलग ही जान डाल दी है। 

मानिके गाने को सुन खुश हुए फैंस 

आज सुबह ही रिलीज हुआ यह गाना फैंस को खूब पसंद आ रहा है। योहानी को हिंदी गाने में सुन फैंस बहुत खुश हैं। भारतीय फैंस के साथ-साथ श्रीलंकन फैंस भी गाने की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यू-ट्यूब यूजर्स ने तो योहानी की आवाज को मैजिकल बताया। वहीं कई यूजर्स ने नोरा और सिद्धार्थ की जोड़ी की तारीफ की। 

बता दें कि, फिल्म थैंक गॉड 25 अक्टूबर को सिनेमा घरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा, रकुल प्रीत सिंह और अजय देवगन नजर आने वाले हैं। फिल्म में सिद्धार्थ एक ऐसे रोल में नजर आने वाले हैं जो एक्सीडेंट के बाद सीधे चित्रगुप्त के पास पहुंच जाते हैं। जहां चित्रगुप्त उसकी जिंदगी की गलतियों को गिनवाते हैं।   
 

Created On :   16 Sep 2022 12:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story