फिल्म कलेक्शन: रिलीज के पहले ही दिन चला विजय देवरकोंडा की फिल्म किंगडम का जादू, फिल्म की ओपनिंग रही धमाकेदार

- पहले ही दिन चला विजय देवरकोंडा की किंगडम का जादू
- फिल्म की ओपनिंग रही धमाकेदार
डिजिटल डेस्क, मुंबई। साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा इन दिनों फिल्म किंगडम को लेकर चर्चा में है। विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक थी। कई बार फिल्म की रिलीज डेट टली उसके बाद, फाइनली ये स्पाई-एक्शन ड्रामा 31 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई। और रिलीज के पहले दिन ही फिल्म ने मानों बॉक्स ऑफिस पर जैसे कब्जा ही कर लिया है। फिल्म की शुरुआत बेहद ही शानदार रही है। वहीं फिल्म ने कई रिकॉर्ड भी बना लिए है। लेकिन आज 1 अगस्त को कई सारे बड़े स्टार की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है जिसका असर फिल्म के कलेक्शन पर आप से देखने मिल सकता है।
किंगडम’ कलेक्शन
विजय देवरकोंडा की पिछली कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी निराशाजनक परफॉर्म किया था। वहीं एक्टर को ‘किंगडम’ से काफी उम्मीदें थीं वैसे इस फिल्म का रिलीज से पहले ही अच्छा-खासा बज बन गया था। सिनेमाघरों में दस्तक देने के बाद इसे क्रिटिक्स और दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म की सोशल मीडिया पर भी काफी तारीफ हो रही है। कई फैंस ने ‘किंगडम’ को विजय देवरकोंडा का पावरफुल कमबैक कहा है। वहीं खबरों के मुताबिक ‘किंगडम’ ने रिलीज के पहले दिन 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। हालांकि ये शुरुआती आंकड़ें हैं ऑफिशियल डाटा आने के बाद इनमें थोड़ा बहुत बदलाव हो सकता है।
‘किंगडम’ बनी विजय के करियर की दूसरी बड़ी ओपनर
विजय देवरकोंडा की ‘किंगडम’ ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है। हालांकि ये एक्टर के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बनने से चूक गई है। विजय की हाईएस्ट ओपनिंग फिल्म लाइगर है जिसने 15.95 करोड़ की कमाई की थी। वहीं ‘किंगडम’ अब एक्टर की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म बन गई है एक्टर की टॉप 4 ओपनर में ये शामिल हैं।
लाइगर- 15.95 करोड़
‘किंगडम’- 15.50 करोड़ट
खुशी- 15.25 करोड़
द फैमिली स्टार- 5.75 करोड़
फिल्म स्टार कास्ट
'जर्सी' फेम गौतम तिन्ननुरी ने फिल्म किंगडम का डायरेक्शन किया है। फिल्म में विजय देवरकोंडा ने एक कांस्टेबल की भूमिका निभाई है जो एक सीक्रेट मिशन के लिए अंडरकवर जाता है। फिल्म में भाग्यश्री बोरसे, सत्य देव और अयप्पा पी शर्मा भी लीड रोल में हैं।
Created On :   1 Aug 2025 10:36 AM IST