Indian Couture Week 2025: इंडियन कोचर वीक में सारा अली खान ने ट्रेडिशनल लुक में किया रैंप वॉक, खुशी कपूर का दिखा ग्लैमरस अंदाज

- इंडियन कोचर वीक में सारा ने ट्रेडिशनल लुक में किया रैंप वॉक
- खुशी कपूर का दिखा ग्लैमरस अंदाज
डिजिटल डेस्क, मुंबई। इन दिनों फैशन डिजाइन काउंसिल ऑफ इंडिया की तरफ से नई दिल्ली में इंडियन कोचर वीक 2025 का आयोजन हो रहा है। अक्षय कुमार, जाह्नवी कपूर, अर्जुन रामपाल और भूमि पेडनेकर जैसे नामी बॉलीवुड एक्टर्स के अब तक इंडियन काेचर वीक में रैंप वॉक कर चुके हैं। वहीं इवेंट के आज सातवें दिन सारा अली खान ने डिजाइनर आयशा राव की बनाई ड्रेस में शानदार रैंप वॉक की। खुशी कपूर ने भी इस फैशन इवेट में शिरकत की। दोनों के रैंप वॉक का वीडियो सोशल मीडिय पर वायरल हो रहा है।
सारा ने रॉयल ड्रेस में की ग्रेसफुल वॉक
एक खूबसूरत लहंगे में सारा ने रैंप पर वॉक की। जहां उनकी ड्रेस में रॉयल टच नजर आया, वहीं वॉक भी बहुत ग्रेसफुल रही। सारा अली खान ने जिस लहंगे और टॉप को कैरी किया, उसका डिजाइन नेचर से इंस्पायर है।
खुशी कपूर का दिखा ग्लैमरस लुक
खुशी कपूर ने बहन जान्हवी कपूर की राह पर चलते हुए इंडियन कोचर वीक में शिरकत की। खुशी कपूर ने डिजाइनर रिमझिम डाडू के शो में रैंप वॉक की। खुशी कपूर का आउटफिट बंजारा ट्राइब्स से इंस्पायर बताया गया है। खुशी कपूर ने कहा कि वह किसी भी इवेंट या रैंप वॉक से पहले म्यूजिक सुनना पसंद करती है, इससे वह काफी अच्छा फील करती है। साथ ही खुशी ने बताया कि उन्हें बहन जाह्नवी कपूर से वॉर्डरोब से ड्रेसेस लेना और पहनना पसंद है।
Created On :   30 July 2025 4:05 PM IST