स्टारडम की एक छोटी सी कीमत होती है : ऋतिक रोशन

Stardom has a small price said hrithik roshan
स्टारडम की एक छोटी सी कीमत होती है : ऋतिक रोशन
स्टारडम की एक छोटी सी कीमत होती है : ऋतिक रोशन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अभिनेता ऋतिक रोशन का 19वां साल चल रहा है और इस दौरान उन्होंने दर्शकों को कहो ना..प्यार है, कृष, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और उनकी हालिया रिलीज वॉर जैसी कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। हालांकि, ऋतिक का ऐसा मानना है कि स्टारडम की एक छोटी सी कीमत होती है।

ऋतिक ने साल 2000 में फिल्म कहो ना..प्यार है से बतौर हीरो बॉलीवुड में कदम रखा और इसके बाद धूम 2, कोई..मिल गया, सुपर 30 और जोधा अकबर सहित कई बड़ी फिल्मों में काम किया। क्या इस स्टारडम की कोई कीमत है? इसके जवाब में ऋतिक ने बताया, कीमत यह है कि आपको जिम्मेदारी लेनी होगी। सामाजिक जिम्मेदारी आपके कंधे पर होगी। आपको आपके द्वारा कही गई बातों के लिए जवाबदेह होना होगा। आपको अपनी निजता का त्याग थोड़ा बहुत करना होगा।

हालांकि, इसके लिए ऋतिक के मन में कोई शिकायत नहीं है। उन्होंने कहा, लेकिन यह एक छोटी सी कीमत है क्योंकि स्टारडम का इस्तेमाल कई सारी अच्छी चीजों के लिए किया जा सकता है। आप कई सारी चीजों को खोने के साथ-साथ कई चीजों को हासिल भी करते हैं, तो मुझे नहीं लगता है कि शिकायत की कोई वजह होनी चाहिए।

Created On :   28 Oct 2019 7:09 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story