सलमान-आमिर की जोड़ी को पर्दे पर अलग पहचान देने वाले प्रोड्यूसर का निधन, फिल्म 'अंदाज अपना अपना' से चर्चा में आए थे

- 'अंदाज़ अपना अपना' और 'रफू चक्कर' जैसी फिल्मों में दिया योगदान
- पिछले साल नवंबर में फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हुए थे
- फिल्म में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे
नई दिल्ली, एएनआइ। बॉलीवुड फिल्म "अंदाज़ अपना अपना" और "रफू चक्कर" जैसी फिल्मों में योगदान देने वाले फिल्म निर्माता विनय सिन्हा का शुक्रवार को मुंबई में निधन हो गया। फिल्म समीक्षक और मूवी ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा ने ट्विटर पर इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, "अंदाज़ अपना अपना" जैसी फिल्मों के निर्माता विनय सिन्हा का कुछ मिनट पहले निधन हो गया। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।"
हालांकि, उनके मृत्यु के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। उनकी मृत्यु पर कई लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। बता दें कि फिल्म "अंदाज़ अपना अपना" में आमिर खान और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे, यह फिल्म 1994 में रिलीज़ हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहने के बावजूद इस फिल्म ने बाद में खूब नाम कमाया। अंदाज अपना अपना के अलावा उन्होंने साल 1983 में चोर पुलिस और साल 1997 में नसीब फिल्म का निर्माण किया था। इसके अलावा उन्होंने कुछ टीवी शो में भी काम किया था।
बता दें कि पिछले साल नवंबर में फिल्म को रिलीज हुए 25 साल पूरे हुए थे, इस मौके पर विजय सिन्हा की बेटी प्रीति ने अपने पिता को इस फिल्म के निर्माण के लिए शुक्रिया कहा था। "अंदाज अपना अपना" को राजकुमार संतोषी ने डायरेक्ट किया था।
Created On :   24 Jan 2020 8:58 PM IST