कातिल है अनुष्का की ये सनकिस्ड फोटो, विराट ने किया ये कमेंट

कातिल है अनुष्का की ये सनकिस्ड फोटो, विराट ने किया ये कमेंट

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। वेस्टइंडीज के बीच पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की मौज-मस्ती करते तस्वीर वायरल हो गई है। तस्वीर देखकर उनके क्रिकेटर पति विराट कोहली उनके प्रति अपने प्यार को जाहिर करने से नहीं रोक सके। एक्ट्रेस इन दिनों कोहली के साथ वेस्टइंडीज में हैं, जो वेस्ट इंडीज के खिलाफ एक सीरीज में भारतीय टीम का नेतृत्व कर रहे हैं।

अनुष्का ने इंस्टाग्राम पर सफेद और ऑरेंज बिकिनी में एक तस्वीर पोस्ट की। इस तस्वीर में उन्होंने सनग्लासेज भी लगा रखे थे। 31 वर्षीय अभिनेत्री समुद्र किनारे रेत पर बैठी नजर आ रही हैं। अनुष्का ने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, सन किस्ड एंड ब्लेस्ड।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sun kissed blessed

A post shared by AnushkaSharma1588 (@anushkasharma) on

अनुष्का की इस तस्वीर पर कोहली ने कमेंट सेक्शन में रेड हॉर्ट इमोजी और हार्ट आईज इमोजी के जरिए अनुष्का के प्रति अपने प्यार को जाहिर किया। एक्ट्रेस के प्रोफेशनल फ्रंट की बात करें तो वे आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आई थी। इस समय वे फिल्मों से दूर हैं और वेबसीरीज प्रोडक्शन में हाथ आजमा रही हैं। जल्द ही उनके प्रोडक्शन बैनर तले एक वेब सीरीज रिलीज होने वाली है। 

Created On :   20 Aug 2019 7:30 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story