2021 Force Gurkha जल्द हो सकती है लॉन्च, कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीज किया

2021 Force Gurkha may launch soon, Officially Teased On Social Media
2021 Force Gurkha जल्द हो सकती है लॉन्च, कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीज किया
2021 Force Gurkha जल्द हो सकती है लॉन्च, कंपनी ने सोशल मीडिया पर टीज किया
हाईलाइट
  • आने वाले हफ्तोंं में लॉन्च हो सकती है एसयूवी
  • कंपनी ने 2021 Gurkha को टीज किया है
  • पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की जानी-मानी वाहन निर्माता कंपनी Force Motors (फोर्स मोटर्स) जल्द नई एसयूवी को लॉन्च कर सकती है। यहां हम बात कर रहे हैं पॉपुलर ऑफ-रोडर 2021 Force Gurkha (2021 फोर्स गुरखा) की। जिसे कंपनी ने पहली बार 2020 ऑटो एक्सपो में पेश किया था। वहीं अब फोर्स मोटर्स ने इस धाकड़ एसयूवी को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक तौर पर टीज किया गया है। जिसमें कहा गया कि गोरखा को जल्द पेश किया जाएगा। हालांकि यहां इसके लॉन्च डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

आपको बता दें कि, 2021 Force Gurkha एसयूवी को भारतीय सड़कों पर कई बार टेस्टिंग करते हुए देखा गया है। यह एसयूवी एक्सपो के बाद से ही चर्चा में रही है और इसका इंतजार ग्राहक बेसब्री से कर रहे हैं। जानकारों का मानना है कि आने वाले हफ्तों में इस एसयूवी को लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस एसयवूी के बारे में...

ऑफर: आज खरीदें Toyota  Urban Cruiser और अक्टूबर में दीजिए पैसे

डाइमेंशन
Force Gurkha की लंबाई 3992mm, चौड़ाई 1820mm और ऊंचाई 2075 mm है। इसमें 2400mm का व्हीलबेस दिया गया है। वहीं इस कार में आपको 500 लीटर का बूट स्पेस और 63 लीटर की फ्यूल कैपिसिटी मिलती है। 

एक्सटीरियर
2021 फोर्स गोरखा देखने में यह एसयूवी काफी दमदार नजर आती है। इसका लुक काफी स्पोर्टी और क्लासी है। Gurkha नई लैडर-ऑन-फ्रेम चेसिस पर आधारित है। इस एसयूवी में पूरी तरह से मजबूत बॉडीशेल का प्रयोग किया गया है, जो क्रैश टेस्ट मानकों को पूरा करने में सक्षम होगी। नया मॉडल ऑल-न्यू फ्रंट ग्रिल के साथ आता है, जिसमें LED DRL के साथ रेट्रो-स्टाइल हेडलैम्प दिए गए हैं। इसमें नई फॉग लैंप असेंबली, नया बंपर और नया टेल-लैंप भी मिलते हैं। इसमें नई डिजाइन वाले 16-इंच के एलॉय व्हील मिलेंगे। 

इंटीरियर
इस एसयूवी में काफी सारे फीचर्स देखने को मिलेंगे। इसमें नया डैशबोर्ड, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नए इंस्ट्रूमेंट कंसोल और रिडिजाइन एसी यूनिट मिलती है। इसके अलावा स्पीडोमीटर और टैकोमीटर के बीच में एक डिजिटल एमआईडी यूनिट दी गई है। इसमें दूसरी पंक्ति में बैठने वालों के लिए फ्रंट-फेसिंग सीटों और तीसरी पंक्ति के लिए वैकल्पिक साइड फेसिंग सीट्स मिलती हैं।

7th-Gen Nissan Z स्पोर्ट्सकार 17 अगस्त को होगी लॉन्च

इंजन और पावर
आपको बता दें कि यह एसयूवी सिर्फ डीजल मॅाडल में उपलब्ध होगी। Force Gurkha में 2.6 लीटर का BS6 कम्प्लायेंस डीजल इंजन दिया गया है। यह इंजन 140PS का पावर और 1600-2400rpm पर 321Nm टॅार्क जेनरेट करता है। इस कार के इंजन को 5 स्पीड के गियर बॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें मैनुअल ट्रांसमिशन का विकल्प मिलता है। इसमें और 4डब्ल्यूडी (फोर-व्हील ड्राइव) विकल्प भी मिलेगा।

Created On :   14 Jun 2021 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story