रंजिश: घर को आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज

घर को आग लगाकर परिवार को जिंदा जलाने का प्रयास, आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
  • समय रहते महिला ने दरवाजा खोल आग बुझाई
  • घटना के बाद से आरोपी फरार
  • पुलिस कर रही आरोपी की तलाश

डिजिटल डेस्क, खोलापुर (अमरावती)। खोलापुर थाना क्षेत्र में भातकुली निवासी आरोपी निवृत्ति श्रीकृष्ण मानकर ने पुराने विवाद को लेकर खोलापुर निवासी महिला के घर को बाहर से आग लगाकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। लेकिन समय के रहते महिला ने दरवाजा खोल आग बुझाई। जिससे बड़ी अनहोनी टल गई। इस मामले में पीड़ित महिला की शिकायत पर खोलापुर पुलिस ने आरोपी निवृत्ति मानकर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है। खोलापुर निवासी शिकायतकर्ता महिला व आरोपी निवृत्ति मानकर के बीच संपत्ति को लेकर पुराना विवाद चल रहा है।

सोमवार को महिला व परिवार के सदस्य घर में सो रहे थे। रात 1 बजे दरवाजे से धुआं निकलता दिखाई दिया। महिला की नींद खुलते ही दरवाजा खोल कर देखा तो बाहर से आग लगी थी। तभी मौके से आरोपी निवृत्ति मानकर वहां से भागते हुए दिखाई दिया। घर से सभी सदस्यों ने उठकर आग बुझाई। रात 3 बजे आरोपी निवृत्ति फिर से महिला के घर पर आया और थाने में शिकायत की तो सभी की हत्या करने की धमकी दी। इस मामले में दर्ज शिकायत पर खोलापुर पुलिस ने उक्त आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

तड़ीपार आरोपी के सीने अौर पेट में घोंपा चाकू : खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र में आनंद नगर में सोमवार रात पुराने विवाद को लेकर बिना अनुमति के शहर में दाखिल हुए तड़ीपार आरोपी पर दो युवकों ने चाकू से जानलेवा हमला किया। तड़ीपार आरोपी के सीने और पेट में चाकू घोंपकर उसे लहुलूहान कर दिया। इस मामले में घायल नीलेश दौलतराव सावरकर की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अभी बनारसे व प्रणव लकडे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खोलापुरी गेट थाना क्षेत्र के आनंद नगर निवासी नीलेश सावरकर पर कई संगीन मामले दर्ज रहने से पुलिस ने उसे तड़ीपार किया था। लेकिन सोमवार को कुख्यात नीलेश सावरकर रात में नागबाबा मंदिर के पास खड़ा था। इस समय आरोपी अभी बनारसे व प्रणव लकड़े वहां पहंुचे।

नीलेश के साथ अभि व प्रणव के बिच पुराने विवाद थे। इस समय आरोपियों ने नीलेश सावरकर के साथ गालीगलौज करना शुरू किया। विवाद बढ़ने पर दो आरोपियों ने अपने साथ लाए चाकू से नीलेश के सीने और पेट में वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल नीलेश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती किया। उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में खोलापुरी गेट पुलिस ने उक्त आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं तड़ीपार आरोपी नीलेश सावरकर के खिलाफ धारा 142 मपोका के तहत मामला दर्ज कर लिया हंै।

Created On :   13 March 2024 10:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story