Chhatrapati Sambhajinagar News: दिपके के खिलाफ शिकायत, दिल्ली आंदोलन में हुए नुकसान की भरपाई की मांग

दिपके के खिलाफ शिकायत, दिल्ली आंदोलन में हुए नुकसान की भरपाई की मांग
  • जिलाधिकारी कार्यालय ने शिकायत संबंधित विभागों को भेजी
  • जांच के बाद कार्रवाई की होगी प्रक्रिया

Chhatrapati Sambhajinagar Waluj News दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाते हुए अभिजीत दिपके के खिलाफ जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता ने कथित नुकसान की भरपाई कराने के साथ ही पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

तोड़फोड़ और मारपीट का लगाया आरोप

शिकायतकर्ता आरोक्ष स्वामी जोसेफ, निवासी हैदराबाद और स्वयं को स्वच्छ जनता पार्टी से जुड़ा बताते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिजीत दिपके के नेतृत्व में जंतर-मंतर पर हुए आंदोलन के दौरान कथित तौर पर तोड़फोड़ और मारपीट की गई। इससे सार्वजनिक एवं निजी संपत्ति को नुकसान पहुंचने का दावा शिकायत में किया गया है। उन्होंने इस नुकसान की जिम्मेदारी तय कर भरपाई कराने की मांग की है।

जांच के बाद होगी आगे की कार्रवाई

शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी कार्यालय ने मामले को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए संबंधित राज्य गृह विभाग और दिल्ली पुलिस को भेज दिया है। अधिकारियों की जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की प्रक्रिया तय होगी। शिकायतकर्ता आरोक्ष स्वामी जोसेफ गुरुवार शाम अभिजीत दिपके के निवास के बाहर भी पहुंचे और वहां मीडिया को शिकायत के संबंध में जानकारी दी।


Created On :  

Tags

Next Story