- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- औरंगाबाद
- /
- बेटे के समर्थन में दिल्ली जाएंगे...
Sambhaji Nagar News: बेटे के समर्थन में दिल्ली जाएंगे अभिजीत दीपके के माता-पिता

Sambhaji Nagar News जंतर-मंतर पर बेमियादी अनशन कर रहे कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके के समर्थन में अब उनके माता-पिता भी दिल्ली पहुंचकर आंदोलन में शामिल होंगे। अभिजीत के पिता भगवान दीपके और माता अनीता दीपके रविवार को छत्रपति संभाजीनगर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
यह भी पढ़े -ग्रामीण पुलिस ने नष्ट किया 906.63 किलो गांजा, 2023 से 2026 के मामलों में कानूनी प्रक्रिया के बाद किया निपटारा
परिजनों ने बताया कि वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को अस्पताल ले जाने की खबर के बाद उन्हें आशंका हुई कि आंदोलनकारियों पर कार्रवाई हो सकती है। इसी बीच यह जानकारी भी मिली कि अभिजीत दीपके के दिल्ली स्थित आवास पर पुलिस पहुंची थी। इससे परिवार की चिंता और बढ़ गई।
बेटे के स्वास्थ्य की चिंता : शनिवार को वालुज स्थित अपने निवास पर पत्रकारों से बातचीत में भगवान दीपके ने कहा कि उन्हें अभिजीत की सेहत की सबसे ज्यादा चिंता है। उनका कहना है कि अभिजीत को लंबे समय तक भूखे रहने की आदत नहीं है, इसलिए उसके स्वास्थ्य को लेकर पूरा परिवार चिंतित है।
यह भी पढ़े -जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर जिला परिषद के छह अभियंता निलंबित
अभिजीत की मां अनीता दीपके भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बेटे को अनशन पर देखकर उन्हें काफी दुख हो रहा है। उनका मानना था कि अभिजीत 21 जुलाई तक आंदोलन समाप्त कर घर लौट आएगा, लेकिन परिस्थितियां बदलने से चिंता और बढ़ गई है।
अनशन में होंगे शामिल : दीपके दंपति ने कहा कि वे बेटे का मनोबल बढ़ाने और उसके समर्थन में स्वयं भी जंतर-मंतर पर बेमियादी अनशन में शामिल होंगे। इसी उद्देश्य से वे रविवार को हवाई मार्ग से दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
Created On :   18 July 2026 5:45 PM IST













