- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर बड़ी...
कार्रवाई: जल जीवन मिशन में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, अहिल्यानगर जिला परिषद के छह अभियंता निलंबित

Ahilyanagar News. राजेंद्र देवढे. जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीण पेयजल योजनाओं में सामने आई गंभीर अनियमितताओं पर राज्य सरकार ने जिला परिषद के जलापूर्ति विभाग के छह अभियंताओं को निलंबित कर दिया है। इससे पहले महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के चार अभियंताओं पर भी कार्रवाई हो चुकी है।
सात सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट में कम क्षमता की पानी की टंकियां बनाना, मंजूर नक्शे से अलग निर्माण, कम पाइपलाइन बिछाकर अधिक भुगतान लेना तथा वित्तीय नियमों का उल्लंघन जैसी गंभीर अनियमितताएं सामने आईं।
यह भी पढ़े -अहिल्यानगर आर्मर्ड कोर सेंटर में 3,052 अग्निवीरों की नई फौज तैयार, 24 सप्ताह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा
जांच में सामने आई प्रमुख गड़बड़ियां
- 14 योजनाओं की जांच में पांच पानी की टंकियां निर्धारित क्षमता से कम मिलीं।
- पांच टंकियों की नींव तथा दो टंकियों के कॉलम-बीम स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप नहीं पाए गए।
- चार योजनाओं में वास्तविक पाइपलाइन से अधिक लंबाई का भुगतान किया गया।
- विभागीय होल्डिंग खाते में 3.66 करोड़ रुपये नियमों के विपरीत लंबे समय तक जमा रखे गए।
यह भी पढ़े -सोने का सौदा और लूट का धंधा सस्ते में सोना देने का लालच दिखाकर लूट करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार
इन अधिकारियों पर कार्रवाई
निलंबित अधिकारियों में कार्यकारी अभियंता एच.बी. चव्हाण, तत्कालीन प्रभारी कार्यकारी अभियंता एस.एस. गडदे, उपअभियंता आर.पी. पिसे, पी.बी. जायभाये, पी.आर. संवत्सकर तथा शाखा अभियंता डी.वी. परदेशी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के निर्देश पर महाराष्ट्र जीवन प्राधिकरण के सदस्य सचिव अमगोथू नायक ने 8 जुलाई को निलंबन आदेश जारी किए। जांच पूरी होने तक सभी अधिकारियों को नाशिक स्थित मुख्य अभियंता कार्यालय में उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।
Created On :   10 July 2026 6:45 PM IST












