Nagpur News-: नोटों का वीडियो स्टेटस पर रखना महंगा पड़ा,दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

नोटों का वीडियो स्टेटस पर रखना महंगा पड़ा,दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
परिचितों ने ही दी थी चोरी और फिरौती की टिप

Nagpur News चोरी और फिरौती मांगने की घटना से ठेकेदार को नोटों का वीडियो स्टेटस पर रखना महंगा पड़ा है। परीचितों ने ही घटना की टिप दिए जाने का खुलासा हुआ है। गुरुवार को सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में आया। बेलतरोड़ी पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

तगड़ी फिरौती मांगी थी : मैक्स ग्लौरी अपार्टमेंट निवासी समीर यासलवार (39) निर्माण कार्य के ठेके लेता है। 26 जून की सुबह उसके घर में चोरी हुई थी। 50 हजार रुपए नकदी और सोने-चांदी के आभूषणों पर हाथ साफ िकया गया था। घटना के बाद आरोपियों ने फोन कर उसे फिरौती के रूप में तगड़ी रकम मांगी थी। फिरौती नहीं िमलने पर परिवार को जान से मारने की धमकी दी थी।

बरामद हुए सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों की कार की जानकारी पुलिस को िमली थी। वह कार पुणे के िकसी डीलर ने धंतोली के राजू नामक व्यक्ति को बेची थी। उसने श्रेयर बोरकर को कार बेची थी। इस तरह से पुलिस आरोपियों तक पहुंची। श्रेयस को समीर पहचानता था। श्रेयस फरार है, लेकिन घटना में लिप्त कुख्यात अारोपी अक्षय लोखंडे और संतोष डाबने पुलिस के हाथ लगे हैं। वह वाड़ी के िकसी लॉज में छुपे थे। उनसे 13 हजार रुपए नकद और चोरी के आभूषण और घटना में इस्तेमाल की गई कार कुल पांच लाख रुपए का माल जब्त िकया गया है।

गड्डियों से खेलती बेटी का वीडियो डाला : गुप्त जानकारी के आधार पर पुलिस ने लॉज में छापा मारा और उन्हें िगरफ्तार िकया था। संतोष के खिलाफ चोरी के करीब 75 से 80 मामले विविध थानों में दर्ज हैं। जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि समीर ने 50 हजार रुपए की गड्डियों से खेलती हुई बेटी का वीडियो बनाया था और उसे अपने मोबाइल के स्टेटस पर रखा था। इससे प्रकरण में लिप्त समीर का परीचित श्रेयस और अन्य दो-तीन परीचितों को लगा कि समीर के पास बहुत पैसा है। उन्होंने अक्षय और संतोष की मदद से समीर के घर में चोरी करने की योजना बनाई। संतोष और अक्षय से समीर को फोन करवाया और तगड़ी फिरौती मांगी। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से मामला चर्चा में है। फरार श्रेयस और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

Created On :   10 July 2026 5:04 PM IST

Tags

Next Story