Beed News: छत्रपति संभाजी नगर संभाग में बीड जिला अव्वल, 10 वीं कक्षा का परिणाम 96.47 %

छत्रपति संभाजी नगर संभाग में बीड जिला अव्वल, 10 वीं कक्षा का परिणाम 96.47 %
  • इस साल भी लड़कियों ने मारी बाजी
  • 2025 में आयोजित 10वीं की परीक्षा का ऑनलाइन परिणाम
  • बीड जिला अव्वल

Beed News. महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से फरवरी/मार्च 2025 में आयोजित 10वीं की परीक्षा का ऑनलाइन परिणाम मंगलवार दोपहर 1 बजे घोषित किया गया। डिविजन का रिजल्ट 92.82%प्रतिशत रहा है। इसमें बीड जिला सर्वाधिक 96.47% परिणाम के साथ संभाग में अव्वल रहा है। जिले से कुल 41 हजार 541 छात्रों ने 10वीं कक्षा की परीक्षा दी थी। इनमें 40,077 छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। हमेशा की तरह इस बार भी जिले में लड़कियां अव्वल रहीं और लड़कियों का परिणाम प्रतिशत 4.8% अधिक रहा। सभी विद्यार्थियों को माध्यमिक शिक्षा विभाग के शिक्षणाधिकारी नागनाथ शिंदे व अन्य अधिकारियों ने बधाई दी है।

जिले का 10वीं का रिजल्ट 96.47% रहा है। छत्रपति संभाजीनगर डिविजन में बीड जिले से 23,245 लड़के पास हुए हैं और 16,832 लड़कियां पास हुई हैं। लड़कों की तुलना में लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 97.73% है। जिले में 21,737 विद्यार्थियों ने प्रवीणता, 12,105 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी तथा 5,270 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की है। शिक्षा विभाग ने बताया है कि बीड जिला छत्रपती संभाजी नगर संभाग में प्रथम स्थान पर है।

Created On :   13 May 2025 6:23 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story