- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- अंबाजोगाई में 50 लोगों को फूड...
Beed News: अंबाजोगाई में 50 लोगों को फूड पॉइजनिंग, स्वराती अस्पताल हो रहा है इलाज

- कार्यक्रम के दौरान भेजन करना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया
- खराब खाना खाने से 50 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए
Beed News. अंबाजोगाई तहसील के पिंपरीघाट गांव में एक कार्यक्रम के दौरान भेजन करना लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन गया। वहां खाना खाने से 50 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। गुरुवार तड़के 4 बजे पीड़ितों को स्वराती अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार रात कार्यक्रम में गांववाले भोजन करने गए थे। भोजन करने के बाद लोग अपने-अपने घर लौट गए, लेकिन कुछ समय बाद लोगों को पेट दर्द उल्टी दस्त की शिकायत हुई। सूचना मिलने पर सरपंच काशीनाथ कातकड़े ने लोगों को वाहन से स्वराती अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के दौरान पता लगा कि सभी को फूड पॉइजनिंग हुई है। इस दौरान 15 लोगों की तबियत ज्यादा बिगड़ गई, जिन्हें लातूर के सरकारी अस्पताल रैफर किया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। इसके अलावा मरीज बढ़ने की संभावना भी जताई गई है।
फूड पॉइजनिंग के कारण
गर्मियों में खाना जल्दी खराब होने लगता है। ऐसे में ध्यान रखना होता है कि खाना लंबे समय तक पड़ा न रहे। वैसे फूड पॉइजनिंग के कई कारण होते हैं। यह आमतौर पर बैक्टीरिया या वायरस के कारण होती हैं। ये बैक्टीरिया या वायरस कई तरह से हमारे पेट में पहुंच सकते हैं, जैसे अधपका खाना खाने से या गंदे बर्तनों में पकाया गया खाना खाने से। ऐसे डेयरी प्रोडक्ट, जिन्हें उचित तरीके से फ्रिज में न रखा गया हो या लंबे समय तक उन्हें फ्रिज से बाहर रखा गया हो, भी फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।
खाने और पानी का ध्यान रखें
इस मौसम में फल और सब्जियों को अच्छी तरह धोए बगैर बिल्कुल भी नहीं खाएं, क्योंकि वे भी आपकी सेहत खराब कर सकते हैं। और इस बात का भी ध्यान रखना जरूरी है कि पीने का पानी बिल्कुल साफ हो।
Created On :   8 May 2025 6:58 PM IST