- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- कोयते से हमला कर युवक की हत्या,...
Beed News: कोयते से हमला कर युवक की हत्या, इलाके में तनाव का माहौल - आरोपी गिरफ्तार

- परली तहसील के रत्ननगर तांडा का मामला
- दिनदहाड़े हत्याओं में बढ़ोतरी
- इलाके में तनावपूर्ण माहौल
Beed News. परली तहसील के सिरसाला थाना क्षेत्र के रत्ननगर तांडा परिसर में 21 अगस्त, गुरुवार सुबह एक युवक की कोयते से हत्या कर दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया, लेकिन दोपहर तक पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, मृतक भीमराव राठोड़ (24, निवासी रत्ननगर तांडा, तहसील परली, ) और आरोपी अनिल चव्हाण (निवासी रत्ननगर तांडा, तहसील परली) के बीच घरेलू विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते अनिल ने हत्या की साजिश रची। गुरुवार सुबह उसने भीमराव से मुलाकात की और सिर पर कोयते से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद वह मौके से भाग निकला।
घटना की सूचना मिलने पर सिरसाला पुलिस मौके पर पहुंची। पंचनामा करने के बाद शव को सरकारी अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया। करीब दोपहर 3 बजे अनिल चव्हाण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
तांडा में तनावपूर्ण माहौल
हत्या की इस घटना से रत्ननगर तांडा समेत परली के आसपास के इलाकों में तनाव का माहौल है। स्थानीय नागरिक और पड़ोसी दहशत में हैं। पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है और घटनास्थल पर अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए हैं। मामले की गहन जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, पड़ोसियों के बयान और मोबाइल लोकेशन के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।
दिनदहाड़े हत्याओं में बढ़ोतरी
जिले में लगातार बढ़ती आपराधिक घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। मामूली कारणों से होने वाले हमलों से लेकर दिनदहाड़े हत्याएं, हमलों के वीडियो वायरल करना, यौन उत्पीड़न और धोखाधड़ी जैसे अपराध तेजी से सामने आ रहे हैं। जो पुलिस प्रशासन के सामने चुनौती बनते दिख रहे हैं।
Created On :   21 Aug 2025 6:59 PM IST