- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- आष्टी में मूसलधार बारीश से उफान पर...
Beed News: आष्टी में मूसलधार बारीश से उफान पर नदी- नाले, फसल बर्बाद होने से बेबस किसान

- जिलाधिकारी ने दिए पंचनामा करने के आदेश
- मूसलधार बारीश से उफान पर नदी- नाले
- दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं
Beed News. आष्टी शहर और तहसील के बेलगांव, मांडवा, ब्रम्हगांव कडा में 23 मई को तेज बारिश हुई। पूरे इलाके में पिछले कुछ दिनों से बेमौसमी बारिश हो रही है। गुरुवार देर रात तेज रफ्तार बारिश हुई। शुक्रवार को तहसील के नदी-नाले उफान पर आ गए। खेतों में बारीश का पानी जमा होने से कई फसलें बर्बाद हो गई। किसानो का काफी नुकसान हुआ है। प्रशासन से पंंचनामा कर मुआवजा देने की मांग हो रही है।
जिलाधिकारी ने दिए पंचनामा करने के आदेश
जिले में जारी आंधी तूफान समेत बेमौसमी बारिश ने चारों ओर तबाही मचा दी है। आकाशीय बिजली गिरने से अबतक 4 लोगों की मृत्यु हुई है, जबकी 10 से अधिक पशुधन की मौत हुई। जनजीवन प्रभावित हो गया है। जिले की सभी तहसीलों में बेमौसमी बारिश से बर्बाद फसलों का पंचनामा करने के आदेश जिलाधिकारी विवेक जॉन्सन ने दिया है।
दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं
शुक्रवार सुबह से बारीश के चलते शाम तक सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए, जिससे इलाके का मौसम ठंडा हो गया।
सब्जियों के दाम बढ़े
बेमौसमी बारिश से सब्जियां भी बर्बाद हो गई। इसका असर बाजार मंडी में शुक्रवार को दिखाई दिया। बैंगन, टमाटर, आलू समेत कई सब्जियों के दामों में बढ़ोतरी हुई है।
Created On :   23 May 2025 6:28 PM IST