- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- बुर्जुग महिला से मारपीट कर काट डाला...
Beed News: बुर्जुग महिला से मारपीट कर काट डाला कान, जेवर छीनकर भागे लुटेरे - घायल का इलाज जारी

Beed News. गहरी नींद में सो रही बुजुर्ग महिला पर लुटरों ने जमकर कहर बरपाया। महिला जब खेत में बने कच्चे मकान में सो रही थी, तो अज्ञात बदमाशों ने उसके साथ जमकर मारपीट की। उसके कान से जेवर निकालने के लिए कान काट दिया। पीड़ित महिला की उम्र 75 साल है। इसके कान से खून निकलता रहा। केज तहसील के लाडेवडगांव गांव इलाके के एक खेत में अज्ञात बदमाशों ने महिला को उस वक्त निशाना बनाया, जब वो सो रही थी। जेवर खींचने से महिला का कान कट गया। फिलहाल पीड़ित का अस्पताल में उपचार चल रहा है। 18 जून की रात पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। इसके बाद 19 जून की सुबह मौके पर पुलिस ने पंचनामा किया। जानकारी के अनुसार समाबाई तुकाराम लाड के घर में घुसकर लुटेरों ने उसकी पिटाई की। समाबाई से मारपीट कर गले से आभूषण निकाले गए। कान से आभूषण छींनकर बदमाश मौके से भागने में सफल रहे। इस वारदात से समाबाई घायल हुई। पुलिस मामले की जांच कर लुटेरों को तलाश रही है।
अंबाजोगाई में व्यापारी के घर में चोरी, नगद-आभूषण समेत 8 लाख रूपए का माल पार
उधर अंबाजोगाई तहसील के चतुरवाडी गांव में टायर दुकान के व्यापारी के घर में अज्ञात चोरों ने आलमारी से नगद, सोने के आभूषण समेत 8 लाख 5 हजार का माल चुरा लिया। अज्ञात चोर मौके से भागने में सफल रहे।इस मामले में 18 जून की रात पुलिस थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार किरण बंडु चव्हाण दुकान के मालिक है। घर में कोई नहीं था, इसका फायदा उठाकर अज्ञात चोरों घर के दरवाजे की कड़ी तोड़ी। घर में घुसकर आलमारी से नगदी, सोने के आभूषण समेत 8 लाख 5 हजार रूपए का माल लेकर भागने में सफल रहे। जब व्यापारी किरण बंडु चव्हाण का परिवार घर आया, तो चोरी का मामला उजागर हुआ। किरण बंडु चव्हाण की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ अंबाजोगाई ग्रामीण पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया गया है। जांच पुलिस उपनिरीक्षक रघुनाथ जगताप कर रहे है।
Created On :   19 Jun 2025 7:03 PM IST