हड़कंप: मुंडे हत्याकांड में न्याय की आस लगाए बैठी पत्नी ने खाया जहर- आत्मदाह करने आए परिवार को रोका

  • दर्दनाक था कि मुंडे का कत्ल
  • न्याय की आस लगाए बैठी पत्नी लगाती रही गुहार
  • पुलिस की पहुंच से परे आरोपी
  • पत्नी ने दी थी आत्महत्या की चेतावनी
  • आला अधिकारी के दफ्तर के बाहर खाया जहर, अस्पताल में भर्ती

Beed News. व्यापारी महादेव मुंडे हत्याकांड में न्याय की आस लगाए बैठी पत्नी के जहर खा लिया। जिसके बाद गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल भर्ती किया गया है। परली के व्यापारी मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने बुधवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में जहर खा खुदकुश का प्रयास किया। उन्हें तुरंत जिला सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कर दिया गया, जहां उनका इलाज जारी है। उनके पति महादेव मुंडे हत्याकांड का आरोपी अबतक फरार है। उसे गिरफ्तार करने की मांग कर ज्ञानेश्वरी मुंडे और परिवार ने कुछ समय पहले पुलिस अधीक्षक नवनीत कावंत से गुहार लगाई थी। उस वक्त कार्रवाई के लिए आठ दिन का वक्त दिया गया था, लेकिन जब कुछ आस नहीं दिखी तो मुंडे की पत्नी ने खुदकुशी की कोशिश की।


मुंडे हत्याकांड मामला के एक भी आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ है। बुधवार सुबह जब मुंडे की पत्नी पुलिस अधीक्षक नवनीत कावंत से मिली, तो फिर आश्वासन मिला। जिसके बाद ज्ञानेश्वरी मुंडे ने कार्यालय के बाहर आते ही जहर खा लिया। पुलिस ने वहां मौजूद कुछ महिलाओं की मदद से ज्ञानेश्वरी मुंडे को तत्काल जिला सरकारी अस्पताल दाखिल करवाया।


परिवार के सदस्यों से पेट्रोल की बोतलें छीनी

इस दौरान मृतक के माता-पिता, पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे और बच्चे आक्रामक हो गए थे। पुलिस ने समय रहते उनके हाथों से पेट्रोल की बोतलें छीन ली। जिससे बड़ी वारदात टल गई। पुलिस ने एहतियात के तौर पर उन्हें हिरासत में ले लिया।

ज्ञानेश्वरी मुंडे खतरे से बाहर

ज्ञानेश्वरी मुंडे ने आत्महत्या की कोशिश की, लेकिन तुरंत इलाज मिलने से उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। ज्ञानेश्वरी मुंडे के भाई सतीश फड़ ने घटना की जानकारी दी। कहा कि उनकी बहन आपा खो बैठीं। पुलिस को मामले में तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए। विधानमंडल का मानसून सत्र चल रहा है। सुप्रिया सुले, पंकजा मुंडे और धनंजय मुंडे को यह मुद्दा उठाना चाहिए।


महादेव मुंडे हत्याकांड मामला स्थानीय अपराध शाखा को सौंप दिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक टीम भेजी जानी थी। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ।


बांगर के खुलासे के बाद माहौल गरमाया

विजय सिंह बांगर ने दावा किया था की महादेव मुंडे की बेरहमी से हत्या करने के बाद वाल्मीक कराड के सामने टेबल पर मुंडे का खून और मांस रखा गया था। जिसके बाद मुंडे की हत्या करने वाले को तोहफा दिया गया था। इस खुलासे से मुंडे परिवार में खासा आक्रोश है।

Created On :   16 July 2025 7:15 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story