- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- महादेव मुंडे हत्याकांड मामले में...
Beed News: महादेव मुंडे हत्याकांड मामले में न्याय नहीं मिलने पर आत्मदाह की चेतावनी

- ज्ञानेश्वरी मुंडे समेत परिवार ने पुलिस अधीक्षक से कि मुलाकात
- न्याय नहीं मिलने पर आठ दिन बाद आत्मदाह की चेतावनी दी
Beed News. परली वैद्यनाथ में 18 माह पहले महादेव मुंडे की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। इस मामले में अब तक किसी भी आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है। इस संबंध में महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे और उनके परिवार ने 8 जुलाई को मंगलवार के दिन पुलिस अधीक्षक नवनीत कांवत से मुलाकात की। पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया, लेकिन ज्ञानेश्वरी मुंडे चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार नहीं किया गया, तो वे अगले आठ दिन बाद परिवार के साथ आत्मदाह कर लेंगी। इसके चलते पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने पत्रकार से बातचीत करते हुए दिवंगत महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे ने सीधे तौर पर वाल्मीक कराड पर बंगले से फोन कर जांच रुकवाने का आरोप लगाया है। पहली बार ज्ञानेश्वरी मुंडे ने खुलासा किया है कि बंगले से पुलिस को किसने बुलाया था। क्या इसमें राजनीतिक दबाव है? मुंडे ने यह भी कहा कि उन्हें इस बात का संदेह है। इसलिए उन्हें नहीं लगता था कि पुलिस से मिलकर न्याय मिलेगा, अंत में ज्ञानेश्वरी मुंडे ने यह भी कहा कि हमारा परिवार आठ दिन बाद बीड या परली वैद्यनाथ में आत्मदाह कर लेंगा।
Created On :   8 July 2025 6:59 PM IST