- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- महादेव मुंडे हत्याकांड पर पर्दा डाल...
Beed News: महादेव मुंडे हत्याकांड पर पर्दा डाल रही है पुलिस, भाजपा विधायक सुरेश धस का आरोप

- भाजपा विधायक सुरेश धस ने बड़ा बयान
- व्यापारी महादेव मुंडे की हत्या मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए
Beed News. गुरुवार को भाजपा विधायक सुरेश धस ने बड़ा बयान दिया। उन्होंने व्यापारी महादेव मुंडे की हत्या मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। साथ ही बढ़ते अपराध और जमाकर्ताओं के अटके पैसों के मुद्दे पर भी चिंता जताई। परली के व्यापारी महादेव मुंडे की हत्या को दो साल बीत चुके हैं। इस हत्याकांड के आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की माँग अब भी जारी है। महादेव मुंडे की पत्नी ज्ञानेश्वरी मुंडे और उनके परिवार को अब भी न्याय की प्रतीक्षा है।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने एसआईएटी टीम गठित कर जांच तेज करने के आदेश दिए थे। दो दिन पहले ही एसआईएटी की टीम परली पहुंची। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच को आगे बढ़ाया। विधायक धस ने आरोप लगाया कि पुलिस महादेव मुंडे हत्याकांड की गंभीरता से जांच नहीं कर रही है। बल्कि वह इस मामले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि ज्ञानेश्वरी मुंडे, इस हत्याकांड में शामिल अधिकारियों के नाम आईपीएस अधिकारी पंकज कुमावत को बताएंगी। अब सबकी निगाह इस पर है कि पुलिस प्रशासन इन आरोपों पर क्या प्रतिक्रिया देता है।
Created On :   7 Aug 2025 8:33 PM IST