- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- प्याज की कटाई के लिए मजदूरों को...
Beed News: प्याज की कटाई के लिए मजदूरों को लेकर जा रहा वाहन पलटा, 3 जनों की मौत

- घायल हुई 15 महिलाओं का उपचार जारी
- बीड -अहिल्याबाई महामार्ग पर हुआ हादसा
- महाराष्ट्र दिवस व मजदूर दिवस पर दिल-दहलाने वाली घटना
Beed News जिले से आष्टी तहसील के बीड-अहिल्यानगर महामार्ग पर एक दुखद घटना घटी, जब प्याज की कटाई के लिए महिला मजदूरों को लेकर जा रहा एक पिकअप का टायर फटने से पलटी हो गया, जिससे 3 जनो की मौत हो गई और 15 अन्य घायल हो गए। महाराष्ट्र दिवस व मजदूर दिवस पर यह दर्दनाक हादसा होने से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, महिला मजदूरों का एक समूह गुरुवार सुबह बीड के आष्टी तहसील के धामणगांव में प्याज की कटाई के लिए वंजारवाड़ी से 18 मजदूरों को लेकर एक पिकअप निकला था। उनका पिकअप गुरुवार सुबह करीब 10.30 बजे बीड-अहिल्यानगर महामार्ग पर धामणगांव इलाके में पहुंचा। पिकअप जब देवीनिमगांव से आगे कड़ा गांव के पास पहुंचा, तो उसके टायर फट गए। परिणामस्वरूप, चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलटी हो गया। दुर्घटना में अजित विट्ठल महाजन (उम्र 14), श्रावणी विक्रम महाजन (उम्र 12) और रितुजा सतीश महाजन (उम्र 16) की मृत्यु हो गई।
घटना में पिकअप चालक महाजन , अवंतिका महाजन, पल्लवी महाजन, राजश्री महाजन, शकुंतला नरवड़े, आशा नरवड़े, शांताबाई नरवड़े, गीता महाजन, अर्चना नरवड़े, कांताबाई महाजन, नंदा नरवड़े, मंगला महाजन, द्वारका महाजन, वैशाली नरवड़े, सिंधुबाई महाजन, सुलाबाई महाजन, मनीषा गिरे और शीतल नरवड़े समेत 15 घायल हुई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस और स्थानीय प्रशासन तुरंत घटनास्थल पर पहुंचा। उन्होंने घायल महिलाओं को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराने की व्यवस्था की। इस घटना के बाद घटनास्थल पर भारी हंगामा शुरू हो गया।तीनों मृतक के शव का सरकारी अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों के हवाले किया। गांव में शोकपूर्ण माहौल व्याप्त है।
Created On :   2 May 2025 4:18 PM IST