- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- तनाव - झंडे को लेकर दो गुटो में हुआ...
Beed News: तनाव - झंडे को लेकर दो गुटो में हुआ पथराव, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

- तहसील के खडकत गांव में दो गुटो में झड़प हुई
- लगभग 200-300 युवक सड़कों पर उतर आए
- पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए हैं
Beed News. एक बार फिर दो गुटों के बीच पथराव की हिंसक झड़प हो गई। आष्टी तहसील के खडकत गांव में दो गुटो में झड़प हुई। लगभग 200-300 युवक सड़कों पर उतर आए और एक-दूसरे पर पत्थर फेंकने लगे। इस दौरान कुछ लोगों ने हाथों में लकड़ी के डंडे और अन्य हथियार लेकर आतंक फैलाने की कोशिश भी की। पूरी घटना का वीडियो सामने आया है और सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बताया जा रहा है कि पथराव में कुछ लोग घायल भी हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के आष्टी तहसील के खडकत के एक चौंक पर झंडा लगाने को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने चौंक से संबंधित झंडा हटा दिया। इस दौरान दोनों गुटों के बीच तनाव उत्पन्न हो गया और उन्होंने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी शुरू कर दी। दोनों पक्षों की ओर से पथराव से गांव में तनावपूर्ण माहौल बन गया है।घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश हो रही है। हालांकि, बड़ी संख्या में लोगों के सड़कों पर उतर आने के कारण पुलिस को स्थिति को नियंत्रण में लाने में कठिनाई हो गई थी। पुलिस ने दोनों समुदायों के बीच शांति स्थापित करने के लिए एक शांति बैठक भी आयोजित की। बहरहाल खड़का गांव में फिलहाल तनावपूर्ण माहौल है।
हमारी जांच जारी है
आष्टी के पुलिस निरीक्षक शरदकुमार ज्ञानदेव भुतेकर के मुताबिक खडकत गांव में दोनो गुटो के बीच पथराव हुआ वहा पर फिलहाल हमारी टिम है।अभीतक इस मामले में किसी के खिलाफ भी मामला दर्ज नही हुआ। हमारी जांच जारी है अभी बता नही सकते की कितने लोग घायल व कितने लोगो पर मामला दर्ज होने वाला है यह अभी बता नही सकते।
Created On :   25 April 2025 6:43 PM IST