- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- दो युवकों का अपहरण कर डंडे ओर बेल्ट...
Beed News: दो युवकों का अपहरण कर डंडे ओर बेल्ट से की पिटाई, एक की मौत - दूसरा गंभीर

- अनैतिक संबंध के संदेह में पीटा
- एक की मौत, दूसरा बुरी तरह घायल
- अपहरण कर डंडे ओर बेल्ट से पिटाई की
Beed News. एक बार फिर केज में गंभीर मामला सामने आया है। जहां के यूसुफवडगांव पुलिस थाना क्षेत्र में अनैतिक संबंध के संदेह में बाइक सवार दो युवकों का अपहरण किया गया। इसके बाद दोनों को पेड़ से बांधकर डंडे और बेल्ट से पीटा गया। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई, तो दूसरा युवक बुरी तरह घायल हो गया। मंगलवार को सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। मामले में एक आरोपी फरार है। आठ के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। जानकारी के अनुसार दगड़ू उर्फ अन्ना उर्फ ज्ञानेश्वर दत्तात्रय धापटे उम्र 27 साल निवासी भांटुबा अपने मित्र सचिन करपे निवासी भांटुबा के साथ बाइक से जा रहे थे। तभी सावलेश्वर गांव में आरोपी रोहन मस्के, सोन्या मस्के और लाडेगाव के छह यानि कुल आठ लोगों ने धपाटे और करपे की बाइक रुकवाई।
आरोपियों ने दोनों युवकों को बंधक बनाया। रोहन मस्के ने खेत ले जाकर धपाटे और करपे को पेड़ से बांधा। आरोपियों ने दोनों की डंडों और बेल्ट से पिटाई की। फिर उसे घायल अवस्था में पावनधाम इलाके के पास सड़क पर फेंक दिया। आरोपियों ने दगडू उर्फ अन्ना उर्फ ज्ञानेश्वर दत्तात्रेय धापटे के मोबाईल से भाई सिद्धेश्वर धापटे को मोबाइल से जानकारी दी। इसके बाद सिद्धेश्वर धापटे और गांव के लोग मौके पर पहुंचकर दगड़ू उर्फ अन्ना उर्फ ज्ञानेश्वर दत्तात्रय धापटे और उसके दोस्त सचिन करपे वाहन से अंबाजोगाई को अस्पताल में दाखिल किया। जहां दगड़ू उर्फ अन्ना उर्फ ज्ञानेश्वर दत्तात्रय धापटे को मृत घोषित कर दिया गया।
इस मामले में सिद्धेश्वर धापटे की शिकायत पर युसुफवडगांव पुलिस थाने में आरोपी रोहन मस्के, सोन्या मस्के समेत आठ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक मच्छिन्द्रनाथ शेंडगे कर रहे हैं।
Created On :   27 May 2025 6:13 PM IST