Beed News: पैदल यात्रा में वाहन जा घुसा, एक महिला की मौत – चार बुरी तरह घायल

पैदल यात्रा में वाहन जा घुसा, एक महिला की मौत – चार बुरी तरह घायल
  • शिरूर कासार के पास हुआ दर्दनाक हादसा
  • पैदल यात्रा में जा घुसा वाहन
  • एक महिला की मौत

Beed News. कपिलधार से मानूर की ओर जा रही पैदल यात्रा में रविवार तड़के एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन घुस जाने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हुई हैं। घायलों का उपचार नजदीकी अस्पताल में जारी है।

यह घटना 5 अक्टूबर की सुबह लगभग 4 बजे बीड जिले की शिरूर कासार तहसील के रायमोहा गांव के पास घटी। जानकारी के अनुसार, कपिलधार से मानूर तक की इस यात्रा में करीब 50 श्रद्धालु शामिल थे। इसी दौरान अनियंत्रित पिकअप वाहन (क्र. MH-12-CT-8588) ने श्रद्धालुओं को टक्कर मार दी।

हादसे में राजश्री (सिंधू) संतोष घेवारे (42), निवासी मंत्री कंस्ट्रक्शन, विप्र नगर पेठ, बीड — की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं,

  • अरुणा उमेश कलंबकर (36), निवासी शनिवार पेठ, बीड,
  • सुमन सिद्धेश्वर चिपाडे (39), निवासी हिवरसिंगा, तहसील शिरूर कासार,
  • तथा वैष्णवी पशुपति भुरे (16), निवासी कालिका नगर, बीड — गंभीर रूप से घायल हुईं।

स्थानीय नागरिकों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। बाद में शव परिजनों को सौंप दिया गया। आगे की जांच शिरूर कासार पुलिस कर रही है।

Created On :   5 Oct 2025 7:21 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story