परेशान लोग: नजर आने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, बाजार नहीं पहुंच रही जरूरत की चीजें

नजर आने लगी पेट्रोल-डीजल की किल्लत, बाजार नहीं पहुंच रही जरूरत की चीजें
  • पेट्रोल और डीजल की सप्लाई करने वाले 205 टैंकरों के पहिए थमें
  • जिले में भारी वाहनों के चालकों की हड़ताल
  • लोगों की परेशानी बढ़ी

डिजिटल डेस्क, बीड। केंद्र सरकार के नए हिट एंड रन कानून के खिलाफ ट्रक-डंपर और बस चालक सड़कों पर उतर आए हैं। जिससे सब्जी, पेट्रोल-डीजल जैसी बुनियादी चीजों की सप्लाई करने वाली ट्रांसपोर्ट सेवाएं भी ठप हो रही हैं। जिले में कुल 305 पेट्रोल पंप हैं। रोजाना पेट्रोल और डीजल के 205 टैंकरों से तेल की सप्लाई होती है। माल ढोने वाले 100 से अधिक वाहनों के पहिए थम गए हैं। कुल 25 हजार चालक हड़ताल पर होने से व्यापारियों और नागरिको को परिशानी का सामना करना पड़ रहा है। देश के अलग-अलग शहरों में लोग परेशान हो रहे हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करने वाले लोग घंटों तक स्टॉप पर बसों का इंतजार करते दिखे, उन्हें कोई पब्लिक ट्रांसपोर्ट का वाहन नहीं मिल रहा है। पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बाधित होने के कारण कई पेट्रोल पंपों में ईंधन खत्म होने गया है, जिसके बाद पेट्रोल पंप और गैस स्टेशन पर ईंधन भरवाने वाले वाहनों की कतारें लग रही हैं।

लोगों की परेशानी बढ़ी

चालकों की हड़ताल से पेट्रोल-डीजल समेत आम जरूरतों की चीजों की सप्लाई प्रभावित हुई है। सोमवार की तरह मंगलवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें नजर आई। सोमवार रात पेट्रोल-डीजल की पर्याप्त आपूर्ति के प्रशासन ने दावे किए थे। इसके बावजूद कई पेट्रोल पंप मंगलवार सुबह से ही सूखे नजर आए। इसके चलते वाहनों में पेट्रोल-डीजल भरवाने आए लोगों को मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। हड़ताल कर रहे चालकों के अनुसार तीन दिनों तक हड़ताल जारी रहेगी। ऐसे में गांवों और दूसरे शहरों से आने वाले सामान की आपूर्ति भी प्रभावित होने लगी है।

Created On :   2 Jan 2024 3:43 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story