- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- बीड
- /
- हे भगवान ! गले में चॉकलेट फंसने से...
Beed News: हे भगवान ! गले में चॉकलेट फंसने से 7 महीने की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत

- 7 महीने की मासूम बच्ची की मौत
- चॉकलेट का टुकड़ा गले में फंसा
- सांस रुकने से तोड़ा दम
Beed News. जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है. जहां सिर्फ 7 महीने की मासूम बच्ची की चॉकलेट के कारण मौत हो गई। यह दिल दहला देने वाली घटना बीड तहसील के काटवटवाड़ी गांव की है। मृतक बच्ची का नाम आरोही आनंद खोड़ बताया जा रहा है। परिवार के लिए यह दिन कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा। जानकारी के मुताबिक, घर में खेलते-खेलते मासूम आरोही ने ज़मीन पर गिरी चॉकलेट का टुकड़ा मुंह में डाल लिया, लेकिन चॉकलेट गले में फंस गई और बच्ची की सांसें थम गईं।
परिजनों ने आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि इलाज शुरू होने से पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी। चॉकलेट जो बच्चों के लिए खुशी का प्रतीक मानी जाती है, वही आज सात महीने की इस नन्ही जान के लिए काल साबित हुई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और सन्नाटा फैल गया है।
छोटे बच्चे क्या खा रहे हैं, उनके हाथ में क्या है, इसे लेकर सजग रहना चाहिए। छोटे बच्चे चॉकलेट या फल खा रहे हैं, तो खासतौर पर ध्यान रखें क्योंकि, कई बार उनके गले में ये चीजें अटक जाती हैं, तो परेशानी का सबब बन सकती हैं। ताजा मामले में मासूम बच्ची की जान चॉकलेट की वजह से चली गई। जिससे हादसा हुआ।
अगर आपके आस-पास या घर पर बच्चे के गले में चॉकलेट या फल फंस जाएं तो आप इन आसान उपायों को अपनाकर उसे सुरक्षित रख सकते हैं.
ऐसे वक्त शांत रहें, घबराहट में की गई गलती खतरनाक हो सकती है।
- देखें कि बच्चा खांस पा रहा है या नहीं, अगर बच्चा खांस रहा है, रो रहा है या आवाज़ निकाल पा रहा है, तो उसे खांसने दें। ज़बरदस्ती कुछ करने की कोशिश न करें। अगर बच्चा न तो खांस पा रहा है, न आवाज़ निकाल पा रहा है, और सांस नहीं ले पा रहा है, तो तुरंत आपातकालीन कदम उठाएं।
- अगर बच्चा 1 साल से छोटा है तो पीठ पर थपथपाएं, अपने हाथ पर पेट के बल झुकाएं। कंधों के बीच में हल्के लेकिन तेज़ 5 बार थपथपाएं। अगर रुकावट हट भी जाए तो भी बच्चे को डॉक्टर को ज़रूर दिखाएं, क्योंकि गले में चोट लग सकती है या चॉकलेट का टुकड़ा फेफड़े में चला गया हो सकता है।
याद रखें
7 महीने के शिशु को कभी भी चॉकलेट, नट्स या ठोस खाना न दें।
इस उम्र में सिर्फ दूध, खिचड़ी, दलिया जैसी नरम और डॉक्टर द्वारा सुझाई गई चीज़ें ही दें।
Created On :   11 Sept 2025 7:30 PM IST