- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- ईंटें फेंककर महिलाओं परेशान...
Bhandara News: ईंटें फेंककर महिलाओं परेशान करनेवाले मनोरोगी को पीट-पीटकर मार डाला

- पुलिस पटेल समेत 5 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज
- मामला विरली खुर्द के युवक की संदिग्ध स्थिति में मृत्यु का
Bhandara News विरली खुर्द के युवक की संदिग्ध मृत्यु का मामला पुलिस ने 24 घंटे अंदर सुलझा दिया है। ईट फेंककर मारने और गांव की महिलाओं को परेशान करने से घुस्साए पुलिस पटेल समेत पांच लोगों ने मिलकर मनोरोगी युवक को मौत के घाट उतार दिया। युवक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने जांच की दिशा तय की। बता दें विरली (खुर्द) ग्राम में रविवार सुबह युवक का संदिग्ध स्थिति में शव मिला था। सोमवार को आरोपी पकड़े गए।
मृतक युवक का नाम विरली (खुर्द) ग्राम निवासी बुद्धिवान नंदाराम धनविजय (35) है। वह मानसिक रूप से बीमार था। वहीं आरोपियों में विरली (खुर्द) के पुलिस पटेल योगेश राउत (43), अजय मेश्राम (30), सौरभ प्रधान (19), रामेश्वर ठाकरे व लोकेश ठाकरे (26) का समावेश है। इन आरोपियों पर लाखांदुर के पुलिस ने हत्या एवं एक्ट्रोसिटी कानून सहित अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। बुद्धिवान धनविजय कुछ वर्षों मानसिक रूप से बीमार था। आरोप है कि वह स्थानीय महिला व नागरिकों को परेशान करता था।
शनिवार 8 नवंबर को पुलिस पाटिल योगेश राउत स्थानीय विरली (खुर्द) के पान ठेले में बैठे था। इस दौरान मनोरोगी युवक बुद्धिवान धनविजय ने पान ठेले में बैठे पुलिस पटेल से विवाद कर पत्थर और ईटों के टुकड़े फेंककर मारे। अपमान और हमले से पुलिस पटेल अपना आपा खो बैठा। उसने कुछ लोगों के साथ मिलकर मौका देखकर बुध्दिवान पर लकड़ी से पीटा।
मारपीट में गंभीर रूप से घायल को उसके मकान परिसर में छोड़ दिया। बुध्दिमान ने कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। घटना की जानकारी लाखांदुर के पुलिस को मिलते ही तुरंत घटनास्थल पहुंचकर पंचनामा कर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया। इस दौरान घटना के मृतक के पैर एवं अन्य शरीर पर गंभीर चोटे पायी गई। जिससे हत्या का संदेह व्यक्त हुआ तो पुलिस ने गंभीरता से जांच की। थानेदार सचिन पवार के नेतृत्व सहायक थानेदार आशीष गंद्रे, पुलिस उपनिरीक्षक निशांत जनोनकर एवं अन्य पुलिस कर्मियों ने इस मामले की जांच की। आरोपियों को हिरासत में लेकर पुछताछ की तो उन्होने अपना जुर्म कबुला। जिसके अनुसार घटना के पुलिस पाटिल सहित अन्य पाच आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस मामले की आगे की जांच उपविभागीय पुलिस अधिकारी मनोज सिडाम कर रहे है।
Created On :   11 Nov 2025 2:39 PM IST















