‌Bhandara News: माता - पिता खेत गए थे, खेलते वक्त कुएं में गिरने से बच्ची की मौत

माता - पिता खेत गए थे, खेलते वक्त कुएं में गिरने से बच्ची की मौत
भंडारा के कातुर्ली ग्राम की घटना

Bhandara News घर में अपने भाई के साथ खेलते वक्त एक पांच वर्षीय बच्ची की कुएं में गिरने से पानी में डूबकर मृत्यु हो गई। यह घटना अड्याल पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम कातुर्ली में मंगलवार 11 नवंबर को दोपहर 3 बजे घटित हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्ची का शव कुएं से निकाला। मृतक बच्ची का नाम कातुर्ली ग्राम निवासी अक्षरा अजित कांबले (5) बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक अक्षरा के माता-पिता मंगलवार को सुबह खेत में काम करने के लिए गए थे।

अक्षरा यह अपने तीन वर्षिय भाई अक्षद के साथ खेल रही थी। कुएं पर लगे लोहे के रिंग के साथ खेलते समय उसका संतुलन बिघडा और कुएं में गिर गई। बहन पानी में डूबने लगी तो अक्षद ने दौड़ कर रोते रोते आसपास के लोगों को सूचना दी। पास की वृध्द महिला मौके पर पहगुची। बाद में ग्रामीण आए। मौके पर पहुचने के पहले ही अक्षदा पानी में डूब चुकी थी। ग्रामीणों ने अड्याल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अक्षदा का शव कुएं से निकाला। शव विच्छेदन के लिए भेजा गया। अड्याल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बेटी की मृत्यु से पिता की हालत बिगड़ी : बेटी की मृत्यु की खबर से पिता अजित कांबले की तबीयत बिगड़ गई और वह बेहोश हो गए। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती किया है, जहां उनका इलाज शुरू है।



Created On :   12 Nov 2025 3:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story