- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- भंडारा
- /
- सानगडी-नवेगांव बांध मार्ग पर घूमता...
Bhandara News: सानगडी-नवेगांव बांध मार्ग पर घूमता नजर आया तेंदुआ

Bhandara News तहसील के सानगड़ी क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से तेंदुए का संचार बढ़ा है। इसी बीच मंगलवार, 11 नवंबर की रात सानगड़ी-नवेगांवबांध मार्ग पर एक तेंदुआ घूमते हुए देखा गया, जिसे परिसर के नागरिकों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया है।
सानगडी क्षेत्र के झाडगांव, पापड़ा खुर्द, केसलवाड़ा, सिरेगांवबांध और गुढ़ारी इन गांवों की ओर जाने वाली सड़कों पर शाम और रात के समय तेंदुए के दर्शन होने से नागरिक दहशत में है। हालांकि, वन विभाग द्वारा इस परिसर में गश्त शुरू कर दी है। किंतु यह गश्त कुछ महिला कर्मचारियों तक ही सीमित होने की शिकायत करते हुए नागरिकों ने वन विभाग से परिसर में गश्त बढ़ाने के साथ-साथ तेंदुए का शीघ्र बंदोबस्त करने की मांग की है।
ग्राम सानगड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और रोज़मर्रा की खरीदारी के लिए आसपास के परिसर के नागरिकों का आना-जाना रहता है। अनेक छात्र पैदल या साइकिल से स्कूल आना-जाना करते हैं। ऐसे में परिसर में लगातार देखे जा रहे तेंदुए के कारण अभिभावक व नागरिक परेशान है। ऐसे में मंगलवार, 11 नवंबर की रात सानगड़ी-नवेगांवबांध मार्ग पर घूम रहे एक तेंदुए को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। इस घटना के बाद सुबह सैर करने वाले और खेतों में जाने वाले लोगों में दहशत है।
वन विभाग में महिला कर्मचारी होने के कारण रात्रि गश्त में दिक्कतें आ रही हैं। पटाके फोड़कर तेंदुए को भगाने की कोशिश की जाती है। लेकिन उसके बाद भी वह फिर से दिखाई दे जाते है। वन विभाग, निर्माण विभाग और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को मिलकर तेंदुए की गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए कार्रवाई करने की मांग नागरिकों ने की है।
Created On :   13 Nov 2025 3:42 PM IST















