आतंक: बंदरों के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु

बंदरों के हमले से घायल महिला की इलाज के दौरान मृत्यु
एक शख्स की हुई पहले ही मौत

डिजिटल डेस्क, लाखांदुर (भंडारा)। गांव में बंदरों के उत्पात से कई लोग घायल हुए जिसमें एक व्यक्ति की दूसरे ही दिन मृत्यु हुई। तो दूसरी घायल महिला ने 23 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। महिला का नाम इंदिरा भैयाराम गभने (68) है। लाखांदुर तहसील का एक बड़ा हिस्सा जंगल व्याप्त है। जिसके कारण बंदरों का उत्पात वहां लगा ही रहता है। ऐसे में 17 अक्टूबर कों लाखांदुर प्लांट गांव में आए बंदरों ने उत्पात मचाना शुरू किया। इस उत्पात में एक व्यक्ति के सिर पर स्लैब गिरा था तो दुसरे महिला के सिर पैर पर गंभीर रूपए से पैराफिट की दिवार गिरने के कारण महिला को इलाज के लिए लाखांदुर और नागपुर के मेडिकल कॉलेज में दाखिल किया गया।

महिला का पैर मे गहरी चोट होने के कारण उसके पैर का ऑपरेशन करना पड़ा। ऑपरेशन के पश्चात उसे अस्पताल से 22 अक्टूबर को डिस्चार्ज मिला। किंतु 23 अक्टूबर को रात को 8 बजे एसे फिर से लाखांदुर के अस्पताल में ले जाया गया। किंतु रास्ते में ही महिला ने दम तोड दिया था। अस्पताल पहुचते ही महिला को डाक्टरों ने मृत घोषित किया। गौरतलब हो कि, एक ही दिन दो व्यक्ति इस घटना में घायल हुए थे। एक घायल व्यक्ति की दुसरे ही दिन मृत्यु हुई थी। और दुसरी घायल महिला ने इस तरह ठीक होने के बाद दम तोड़ने के कारण अब ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। इस बात की शिकायत लाखांदुर पुलिस में दर्ज की गई है। लाखांदुर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 41/2023 धारा 174 मर्ग दाखिल किया है।


Created On :   26 Oct 2023 11:59 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story