हादसा: अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, वाहन चालक घायल

अनियंत्रित कार पेड़ से टकराई, वाहन चालक घायल
  • घटना के बाद परिसर में वाहनों की भीड़ लगी
  • वाहन चालक घायल
  • खापा चौक की घटना

डिजिटल डेस्क, भंडारा। अनियंत्रित कार सामवार की शाम पेड़ से टकरा गई। खापा चौक पर हुई इस घटना में वाहन चालक घायल हो गया। घटना के बाद परिसर में वाहनों की भीड़ लग गई। घायल वाहन चालक को तुमसर के उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। खापा चौक में दुर्घटना का सिलसिला रुक नहीं रहा है। तुमसर निवासी नितीन श्यामराव न्यायखोर (36) अपने कार क्रमांक एमएच 36 एच 3001 से तुमसर की ओर जा रहा था। इस दौरान खापा चौक में पहुचते ही वाहन से नियंत्रण छूट गया। इससे कार सामने के पेड़ से जाकर टकरा गई।

इस दुर्घटना में नितिन के सिर पर चोट लगी। स्थानीय नागरिकोंं ने उसे तुमसर के उपजिला अस्पताल में पहंुचाया। इस कार में नितिन के साथ उसके दोस्त थे। पर उनके दुर्घटना के बाद मौके से चले जाने की चर्चा थी। सोमवार शाम खापा चौक के हाईमास्ट लाइट बंद थे। दुर्घटना के बाद यहां पर वाहनों की लाइन लग गई। राष्ट्रीय महामार्ग पर अतिक्रमण बढ़ गया है। महामार्ग पर ट्रक, टिप्पर खड़े रहते हैं। इससे दुर्घटनाएं घटती है।

Created On :   26 Dec 2023 1:46 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story