अशोक लेलैंड कंपनी के गडेगांव का यूनिट बंद होने से कामगार परेशान

अशोक लेलैंड कंपनी के गडेगांव का यूनिट बंद होने से कामगार परेशान
सांसद सुनील मेंढे ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से की चर्चा

डिजिटल डेस्क, भंडारा. गत कुछ वर्ष से अशोक लेलैंड कंपनी के गडेगांव स्थित यूनिट में वाहनों के चेसिस एवं अन्य महत्व के हिस्सों का उत्पादन बंद होने से यह यूनिट बंद होने की चर्चा है। भंडारा-गोंदिया जिले के विकास की दृष्टि से यह प्रकल्प महत्वपूर्ण होने से हिंदूजा समूह के प्रबंधन से चर्चा करके प्रकल्प का पुनर्जीवन करने की दृष्टि से महत्व की जिम्मेदारी निभाएं, ऐसी मांग सांसद सुनील मेंढे ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी के साथ मुलाकात कर इस विषय पर चर्चा के दौरान की।

इस संदर्भ में सांसद मेंढे ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को एक पत्र दिया है। भंडारा जिले के लाखनी तहसील में स्थित गडेगांव में वर्ष 1982 से हिंदुजा समूह का अशोक लेलैंड कारखाना कार्यरत है। इस कारखाने में बस, ट्रक के चेसिस, गियर बॉक्स का उत्पादन किया जाता था, परंतु गत 6-7 वर्ष से इस प्रकल्प में यह उत्पादन बंद कर दिया गया है। अब केवल गियर बॉक्स के ही कुछ हिस्सों का उत्पादन किया जाता है। एक्सल तैयार करने का कार्य अन्य प्रकल्पों में स्थानांतरित किया गया है। इससे यहां कार्यरत कर्मचारियों व मजदूरों में संभ्रम हंै। ऐसी भी जानकारी सांसद मेंढे ने केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी को इस चर्चा के दौरान दी। बताया गया कि फिलहाल इस प्रकल्प में 350 कायमस्वरूपी व 450 ठेका मजदूर है। वर्तमान स्थिति को देखते हुए कंपनी प्रबंधन कर्मचारियों का वेतन और ठेका कर्मचारियों को दिया जानेवाला वेतन और अन्य खर्च से प्रकल्प नुकसान में होने की आशंका हंै। इससे मजदूर चिंतित है। ऐसी स्थिति में कर्मचारी व मजदूरों के हीत की दृष्टि से इस कारखाने का पुनर्जीवन होना आवश्यक है। इस कारखाने में इलेक्ट्रिकल बस, ट्रक, कार, वाहन तैयार किए जाने पर इस प्रकल्प को लाभ हो सकता हंै।

इस प्रकल्प के कारण भंडारा-गोंदिया जिले के विकास की दृष्टि से यह प्रकल्प महत्वपूर्ण होने से हिंदूजा समूह के प्रबंधन से चर्चा करके प्रकल्प का पुनर्जीवन करने की दृष्टि से महत्व की जिम्मेदारी निभाएं, ऐसी मांग सांसद सुनील मेंढे केंद्रीय मंत्री नितीन गडकरी से की हंै।

Created On :   5 Sep 2023 12:50 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story