- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- इंदौर क्राइम ब्रांच ने जून में...
MP News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने जून में मंदसौर जिले के एक गांव में पकड़ी थी ड्रग की अवैध फैक्ट्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। इंदौर क्राइम ब्रांच ने जून में मंदसौर के ग्राम बाजखेड़ी के एक खेत से एमडी ड्रग की फैक्ट्री पकड़ी थी। यहां से लगभग 14 करोड़ की एमडी ड्रग बरामद की गई थी। इस प्रकरण की क्राइम ब्रांच इंदौर जांच कर रहा। इसी बीच एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) के इंदौर सब जोनल ऑफिस ने शनिवार को इंदौर-मंदसाैर में सर्च की।
सर्च में इंदौर से एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। लगभग 70 करोड़ रुपए कीमत की 70 किलोग्राम मेफेड्रोन ड्रग्स मामले में शनिवान को ईडी ने भी एंट्री कर ली। बताया जा रहा है कि एमडी ड्रग में मनी लान्ड्रिंग का लंबा लेखा-जोखा ईडी को मिला है।
ईडी ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ड्रग तस्करी नेटवर्क नकेल कसी। ईडी के इंदौर सब-जोनल ऑफिस ने इंदौर और मंदसौर में कई जगहों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया। जिसमें मुख्य रुप से लगभग 70 करोड़ रुपये कीमत की 70 किलोग्राम (मेफेड्रोन) ड्रग्स की तस्करी पर फोकस किया गया। ज्ञात हो कि इंदौर क्राइम ब्रांच ने इस मामले में केस दर्ज कर रखा है। ईडी की जांच के दौरान पता चला कि मुख्य आरोपियों में से एक अपने ज्ञात पतों पर नहीं मिल रहा था।
हैदराबाद-बीकानेर सहित कई जगह रखी नजर
ईडी ने खुफिया जानकारी जुटाई और हैदराबाद, बीकानेर और इंदौर में कई दिनों तक आरोपी की गतिविधियों का पता लगाने के लिए
एडवांस्ड एनालिटिकल और जांच तकनीकों का उपयाेग किया।
लगातार निगरानी और खुफिया जानकारी के बाद, आरोपी को इंदौर से ढूंढ कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में ईडी को कई अहम और दोष साबित करने वाले दस्तावेज़ और डिजिटल सबूत मिले।
आरोपियों की संपत्ति और वित्तीय मामलों से जुड़ी जानकारी भी मिली है।
कई दस्तावेज़ और डिजिटल डिवाइस ज़ब्त किए गए हैं। ईडी अब इनकी फोरेंसिक जांच करवाएगा। फॉरेंसिक जांच से ड्रग के अवैध कारोबारा से की गई अवैध कमाई का भी पता लगाने मदद मिलेगी। मनी ट्रेल (पैसे के लेन-देन का रास्ता) का भी पता लगाया जाएगा और ड्रग तस्करी से कमाए गए पैसों की लॉन्ड्रिंगभी की गई।
तलाशी की कार्रवाई के दौरान, एक आरोपी के रिश्तेदार के नाम पर एक बैंक लॉकर भी मिला।
बैंक लॉकर की तलाशी और ज़ब्ती की कार्रवाई भी ईडी द्वारा अलग से की जा रही है।
तलाशी के दौरान मिले सबूतों से वित्तीय नेटवर्क, संपत्ति और कथित अपराध से जुड़े
अन्य लोगों के बारे में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
ईडी ने ड्रग के इस अवैध कारोबार में शामिल सभी लोगों की भूमिका और अपराध से हुई कमाई से जुड़े वित्तीय लेन-देन की जांच कर रही है।
Created On :   19 July 2026 1:23 AM IST












