MP News: 3 हजार युवाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा जायेगा

3 हजार युवाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा जायेगा

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के कॉलेजों में कार्यरत राष्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी एवं रेडक्रॉस के माध्यम से लगभग 3 हजार युवा स्वयंसेवकों को आंगनवाड़ी केंद्रों से जोड़ा जायेगा। इसके लिये कॉलेजों द्वारा ग्रामों को गोद लिया जायेगा जिनमें प्रत्येक आंगनवाड़ी केंद्र पर 2 से 4 युवा स्वयंसेवकों का दल नियुक्त किया जायेगा।

इन स्वयंसेवकों को पोषण ट्रेकर, अति कुपोषित बच्चों की पहचान, टीकाकरण, एनीमिया मुक्त अभियान तथा प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल के संबंध में एक दिवसीय उन्मुखीकरण प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।

इसके लिये राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी कॉलेजों के प्राचार्यों को निर्देश जारी कर दिये हैं। इन स्वयंसेवकों को सामाजिक परियोजना प्रतिवेदन/प्रोजेक्ट रिपोर्ट, कॉलेज में जमा करने पर इंटर्नशिप क्रेडिट भी प्रदान किया जायेगा।

Created On :  

Tags

Next Story