MP News: मंडी बोर्ड ने 1218 कर्मियों को पदोन्नत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की

मंडी बोर्ड ने 1218 कर्मियों को पदोन्नत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य के कृषि विभाग के अंतर्गत कार्यरत स्टेट मंडी बोर्ड अपने कार्यक्षेत्र के विभिन्न संवर्ग के 1218 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत करने की प्रक्रिया प्रारंभ की है। इनमें कृषि उपज मंडी सचिव ब वर्ग से अ वर्ग में 5, वर्ग स से ब वर्ग में 19, मंडी निरीक्षक से सचिव पद पर 72, उप निरीक्षक से मंडी निरीक्षक पद पर 1088, लेखापाल प्रथम से सहायक लेखाधिकारी पद पर 13, लेखापाल द्वितीय से लेखापाल प्रथम के पद पर 2 तथा लेखापाल तृतीय से लेखापाल द्वितीय पद पर 19 कर्मियों को पदोन्नति दी जाना है।

इन सभी कर्मियों के संबंध में शिकायत/विभागीय जांच/किसी प्रकरण में दण्डित करने की जानकारी मंगाई है तथा दण्ड की प्रभावशीलता, ईओडब्ल्यू एवं लोकायुक्त में दर्ज प्रचलित प्रकरण की जानकारी भी तीन दिन के अंदर देने के लिये आंचलिक कार्यालयों के प्रमुखों से कहा गया है।


Created On :  

Tags

Next Story