MP News: चिन्हित कॉलेजों में छात्राओं के ड्राईविंग लायसेंस बनाने लगेेंगे कैंप

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। प्रदेश के चिन्हित कॉलेजों में परिवहन विभाग 18 साल की आयु पूर्ण कर चुकी छात्राओं के ड्राईविंग लायसेंस बनाने के लिये विशेष कैंप लगाएगा। कैंप में ऑनलाईन आवेदन, दस्तावेज सत्यापन, बायोमीट्रिक एवं ऑनलाईन लर्निंग टेस्ट की प्रक्रिया पूर्ण कराई जायेगी।
इसके लिये राज्य के उच्च शिक्षा विभाग ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं के प्रमुखों को निर्देश जारी कर दिये हैं। यह कार्य छात्राओं की सुरक्षित गतिशीलता एवं स्वावलम्बन के प्रोत्साहन हेतु नारी सशक्तिकरण मिशन अंतर्गत किया जायेगा।
Created On :  
Tags
Next Story
