MP News: युवा वर्ष पर केन्द्रित होगा अगला आम बजट

युवा वर्ष पर केन्द्रित होगा अगला आम बजट

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। राज्य सरकार का अगले वर्ष का आम बजट युवा वर्ष 2027-28 पर केन्द्रित हारेगा तथा इसके अंतर्गत सभी विभागों को प्रदेश के विकास की प्रक्रिया में युवाओं की सक्रिय एवं प्रभावी सहभागिता सुनिश्ति करने के प्रावधान पर टिप्पणी देनी होगा। इसके लिये राज्य के वित्त विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को सर्कुलर जारी किया है तथा उप मुख्यमंत्री वित्त जगदीश देवड़ा द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले अगले साल के आम बजट के भाषण की सामग्री 15 दिसम्बर 2026 तक मांग ली है।

भाषण सामग्री में विभाग प्रमुखों को विकसित भारत एट द रेट 2047 तथा विकसित मप्र 2047 की कार्ययोजना के लक्ष्यों के अनुरुप किये जा रहे प्रयास तथा वित्तीय वर्ष 2027-28 में तत्सम्बंधी बजट प्रावधान पर टिप्पणी भी देनी होगी। उन्हें ऐतिहासिक व धार्मिक महत्व की धरोहरों व पर्यटन स्थलों का संरक्षण व संवर्धन, ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु उठाये गये कदमों, झुग्गी मुक्त मप्र के बारे में भी विवरण देना होगा।



Created On :  

Tags

Next Story