भोपाल: कैबिनेट में महंगाई भत्ते पर निर्णय नहीं लेने से राज्य कर्मचारियों में आक्रोश

कैबिनेट में महंगाई भत्ते पर निर्णय नहीं लेने से राज्य कर्मचारियों में आक्रोश
कर्मचारियों के डीए बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं होने से राज्य कर्मचारियों में शासन के प्रति आक्रोशित है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मंत्रि परिषद की बैठक में कर्मचारियों के डीए बढ़ाने पर कोई निर्णय नहीं होने से राज्य कर्मचारियों में शासन के प्रति भारी आक्रोश है। वही विभिन्न कर्मचारी संगठनों द्वारा लम्बे अंतराल से महंगाई भत्ते में वृद्धि की मांग को भी झटका लगा है।

शासकीय शिक्षक संगठन मध्यप्रदेश के प्रदेश प्रवक्ता दिनेश परमार ने बताया कि राज्य कर्मचारियों को मप्र शासन से सोमवार को हुई कैबिनेट से उम्मीद थी कि केन्द्रीय कर्मचारियों से आठ फीसदी पीछे चल रहे राज्य कर्मचारियों का भी डीए बढ़ाया जाएगा, लेकिन, सरकार ने इस पर कोई निर्णय नहीं लेने से कर्मचारियों में आक्रोश व्याप्त है।

Created On :   13 March 2024 12:44 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story