RGPV Convocation: RGPV के दीक्षांत समारोह में TIT Technocrats के 8 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया

RGPV के दीक्षांत समारोह में  TIT Technocrats के 8 छात्रों को गोल्ड मेडल से नवाजा गया

भोपाल। हाल ही में राजीव गांधी प्रद्योगिकी विश्वविद्यालय के एक भव्य दीक्षांत समारोह का आयोजन हुआ, जिसमें टी आई टी टेक्नोक्रेट्स ग्रुप के विश्वविद्यालय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुल 8 मेधावी छात्रों को गोल्ड मेडल प्रदान किए गए, जिन्होंने विभिन्न संकायों में प्रथम स्थान प्राप्त कर कॉलेज और परिवार का नाम रोशन किया।

कॉलेज प्रबंधन और फैकल्टी की उपस्थिति में हुए इस समारोह में छात्रों को उनकी कठिन मेहनत और समर्पण के लिए सम्मानित किया गया। मंच पर विश्वविद्यालय के कुलपति सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिन्होंने छात्रों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

कॉलेज के प्रबंधन ने कहा, "हमारे छात्रों की यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। यह सफलता उनकी मेहनत और हमारे शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।"

गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले छात्रों के नाम इस प्रकार हैं:

1. शुभम चौधरी

2. जय मौर्य

3. शिवांगी नेमा

4. तृप्ति बर्सालायं

5. श्रध्या शर्मा

6. तरुण सिंह नेगी

7. मोना गोस्वामी

8. साक्षी शर्मा

यह समारोह न केवल छात्रों के लिए एक उपलब्धि का पल था, बल्कि पूरे TIT Technocrats ग्रुप के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बना।

Created On :   2 July 2025 8:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story