Chhindwara News: नानी को छोड़कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

नानी को छोड़कर आ रहे युवक की सड़क हादसे में मौत
  • अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक युवक घायल
  • सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है।
  • पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Chhindwara News: चांद थाना क्षेत्र के ग्राम बम्हनीलाला से एक युवक अपनी नानी को सिवनी के ग्राम चक्कीखमरिया छोड़कर वापस लौट रहा था। इस दौरान उसका एक दोस्त भी साथ था। ग्राम सिरस के समीप किसी तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार युवकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई। दूसरा घायल है जिसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि ग्राम बम्हनीलाला निवासी 20 वर्षीय अयोद्धया पिता रामकिशोर उईके रविवार को अपनी नानी को छोड़ने सिवनी कुरई के ग्राम चक्की खमरिया गया था। यहां से लौटते वक्त सिरस के समीप एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी थी।

हादसे में बाइक सवार अयोद्धया और उसके दोस्त को गंभीर चोट आई थी। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया था। यहां चिकित्सकों ने अयोद्धया को मृत घोिषत कर दिया। दूसरे घायल युवक का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। सोमवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया है। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

Created On :   8 July 2025 1:47 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story